अक्सर देखा गया है कि पैंटी को एक से दो बार पहनने के बाद उसके बीच में पैच दिखने लगते हैं। क्या आपकी पैंटी भी मिड से डिस्कलर हो जाती है? अगर हां तो परेशान नहीं होइए। पैंटी का कलर डिस्कलर वास्तव में व्हाइट डिस्चार्ज के कारण होती है। सामान्य तौर पर व्हाइट डिस्चार्ज फर्टिलिटी का सूचक है। व्हाइट डिस्चार्ज वजाइना को संक्रमण से बचाता है और हानिकारक जीवों को वजाइना से साफ करता है। यह पीरियड्स शुरू होने के कुछ दिन पहले यानी ओव्यूलेशन के समय होता है।

ज्यादा व्हाइट डिस्चार्ज ना सिर्फ पैंटी को खराब करता है बल्कि कई तरह के संक्रमण का भी कारण बनता है। व्हाइट डिस्चार्ज का ज्यादा होना सेहत के लिए बुरा है। अगर व्हाइट डिस्चार्ज ज्यादा हो तो ल्यूकोरिया, यीस्ट इंफेक्शन, गोनोरिया, ट्रिचोमोनिएसिस जैसे रोग हो सकते हैं। फॉर्टिस्ट अस्पताल की नगरभावी में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रिका आनंद ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि व्हाइट डिस्चार्ज हार्मोनल परिवर्तन और संक्रमण जैसे कारकों के आधार पर, वजाइना की बनावट पर,स्थिरता और रंग में भिन्न हो सकता है।

प्रसूति-स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.अमीना खालिद ने भी इसी बात को दोहराते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि आप में से बहुतों ने देखा होगा कि आपकी पैंटी क्रॉच एरिया से काफी हद तक फीकी पड़ जाती है। पैंटी में ये पेच अक्सर डार्क रंग के अंडरवियर में देखे जा सकते हैं। एक्सपर्ट ने बताया है कि महिलाओं को इससे घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि यह बिल्कुल सामान्य है! अब सवाल ये उठता है कि अखिर पैंटी में ये पेच कैसे बन जाते हैं।

आखिर व्हाइट डिस्चार्ज होने से पैंटी में पैच क्यों बनते हैं?

डॉ आनंद के अनुसार एक हेल्दी वजाइना का प्राकृतिक पीएच मान 3.8 और 4.5 के बीच होता है, जिसका अर्थ है कि यह काफी हद तक एसिडिक है। वजाइना में लैक्टोबैसिली नामक अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो एसिडिटी के स्तर को बनाए रखते हुए और खराब बैक्टीरिया को संक्रमण पैदा करने से रोक कर इसे हेल्दी रखते हैं। ओव्यूलेशन के दौरान आमतौर पर ये डिस्चार्ज बढ़ जाता है। जब यह डिस्चार्ज हवा के संपर्क में आता है, तो ऑक्सीकरण के कारण यह आपके अंडरवियर पर पीले या नारंगी रंग का दाग पैदा कर सकता है। आप पैंटी को डिस्कलर होने से रोक नहीं सकते लेकिन उससे बचने के लिए कुछ उपायों को अपना सकते हैं।

पैंटी डिस्कलर होने से बचाने के लिए किन उपायों को अपनाएं:

  • अगर आपकी पैंटी डिस्कलर रहती हैं तो आप ओव्यूलेशन के टाइम डार्क कलर की पैंटी पहनने से बचें। उन दिनों आप हल्के रंग की पैंटी का चयन करने की कोशिश कर सकते हैं ताकि पैंटी में व्हाइट पैच नहीं दिखाई दें।
  • आप पैंटी लाइनर का उपयोग कर सकते हैं जो डिस्चार्ज को अवशोषित कर सकती है और इसे पैंटी पर दाग लगने से रोक सकती है।
  • जितना संभव हो आप सूती अंडरवियर ही पहनने की कोशिश करें। सूती अंडरवियर नमी को इकट्ठा होने से रोकते हैं और संक्रमण से बचाते हैं।
  • अगर व्हाइट डिस्चार्ज में कुछ असामान्य लक्षण दिखें जैसे स्मेल आए तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।