बालों का समय से पहले सफेद होना एक आम समस्या है जो आजकल पुरुषों और महिलाओं दोनों को परेशान करती है। सफेद बाल आपको उम्र से पहले ही उम्रदराज जाहिर करते हैं। सफेद बालों को कलर करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खें अपनाते हैं। ग्रे हेयर से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग बालों को कलर करते हैं तो कुछ लोग बालों को जड़ से उखाड़ने की कोशिश करते हैं। आप जानते हैं कि बालों को जड़ से उखाड़कर भी आप सफेद बालों की समस्या से निजात नहीं पा सकते।
बालों को तोड़ना सफेद बालों से छुटकारा पाने का आदर्श तरीका नहीं है। डीएनए स्किन क्लिनिक की संस्थापक और मुख्य स्किन विशेषज्ञ डॉ प्रियंका रेड्डी का कहना है कि बालों का सफेद होना हमारी त्वचा और बालों को रंग देने वाले मेलेनिन रंगद्रव्य की कमी के कारण होता है जो हमारे बालों को रंग देता है। उम्र बढ़ने पर शरीर में मेलेनिन का उत्पादन कम होने लगता है और बाल सफेद होने लगते हैं।
यदि कम उम्र में बाल सफेद हो रहे होते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो गई है। आप भी सफेद बालों से परेशान हैं और उन्हें खत्म करने के लिए जड़ से उखाड़ते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लीजिए। आइए जानते हैं कि आपकी बाल उखाड़ने की ये आदत आपको कैसे नुकसान पहुंचा सकती है।
तो आपको अपने सफेद बालों को उखाड़ने से क्यों बचना चाहिए?
- डॉक्टर के मुताबिक अगर आप अपने सफेद बालों को लेकर चिंतित हैं और उन्हें दूर करने के लिए बालों को उखाड़ते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लीजिए। बाल उखाड़ने की ये आदत कुछ गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। बाल उखाड़ने से रोम छिद्र संक्रमित हो सकते हैं और इससे फुंसी भी हो सकती है।
- बार-बार प्लकिंग वाले हिस्से में आघात, निशान और पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन का कारण बन सकता है।
बालों को जड़ से उखाड़ने से हेयर फॉल की परेशानी बढ़ सकती है। - ट्रिकोटिलोमेनिया, एक ऐसी स्थिति जहां रोगी अपने बालों को एक ही क्षेत्र से बार-बार तोड़ते हैं, जो समय के साथ, दाग और हमेशा के लिए हेयर लॉस का कारण बन सकता है।
- ट्रैक्शन एलोपेसिया, एक ऐसी स्थिति जो बालों को टाइट हेयर स्टाइल में खींचने के कारण होती है जिससे बालों का स्थायी नुकसान या पतला हो सकता है और आगे की हेयरलाइन घट सकती है।
स्कैल्प के सफेद बालों का कैसे इलाज करें?
यदि आपकी स्कैल्प के सफेद बाल आपको परेशान कर रहे हैं, तो उन्हें उखाड़ने के बजाएं उन्हें कैंची से सावधानी पूर्वक काटें। यदि आपके बहुत सारे सफेद बाल हैं, तो उन्हें रंगना एक सही विकल्प है।
