Saag with desi ghee: सर्दियों की कुछ फेमस डिश में से एक है साग। लोग इस मौसम में तरह-तरह का साग बनाते हैं और खाते हैं। लेकिन, आपने ध्यान दिया होगा कि साग बनाने के लिए लोग घी का ज्यादा इस्तेमाल करते आए हैं। लेकिन क्यों, साग बनाने की रेसिपी में घी इतनी जरूरी क्यों है, अगर हम इसके बिना साग बनाएं तो कोई दिक्कत तो, हां। क्योंकि बिना घी के साग बनाने का मतलब है इसके पोषक तत्वों को खो देना और हड्डियों तक इसकी पहुंच को रोकना। क्यों और कैसे तो जानते हैं साग में घी कब और कैसे डालें।

साग बनाने के लिए क्यों किया जाता है घी का इस्तेमाल-Why should you cook saag with desi ghee

घी में विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन डी होता है और साग में प्रोटीन होता है और आयरन होता है। जब घी के साथ साग का तालमेल होता है तो इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और ये तमाम विटामिन शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। इससे अलावा आयरन घी के जरिए हड्डियों तक पहुंच जाता है जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है और फिर सर्दियों में आपको जोड़ों से जुड़ी समस्या नहीं होती। दूसरा, घी का विटामिन ई स्किन के लिए फायदेमंद है और इससे ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलती है।

साग में घी कब और कैसे डालें-When and How you should put ghee in saag

साग में घी आपको कभी भी शुरुआत में नहीं डालना चाहिए बल्कि साग बनाने के अंत में डालना चाहिए। क्योंकि घी में तड़का लगाएंगे तो जितना घी पकेगा उतना ही इसके हेल्दी कण खत्म हो जाएंगे, इसलिए कभी भी साग में तड़का सरसों के तेल का लगाएं पर अंत में घी डालें और गैस ऑफ करें। फिर जब आप परोस रहे हों तो घी मिला लें और तब साग परोस दें।

साग की बात चल रही है तो ध्यान देने वाली बात ये है कि कुछ खास प्रकार के साग में आपको घी जरूर डालना चाहिए। जैसे कि पालक में घी जरूर डालें, अगर आप सरसों का साग बना रहे हैं तो इसमें घी जरूर डालें। इसके अलावा अगर आप मेथी, बथुआ या फिर पोई का साग बना रहे हों तो इसमें आपको सरसों को तेल डालना चाहिए। अब आइए जानते हैं बथुआ का साग कैसे बनाएं, क्या है इसकी रेसिपी