Why Do Onions Make You Cry: भारतीय रसोई में प्याज का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। यह खाने में स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को पोषक तत्व भी देता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और खनिज जैसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। प्याज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे त्वचा की समस्याओं, जैसे मुहांसों, फुंसियों और अन्य संक्रमणों में राहत मिल सकती है। प्याज ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में काफी मददगार होता है।

प्याज काटने से क्यों आते हैं आंसू?

मालूम हो कि प्याज काटने से आंखों से आंसू आने लगती है। हालांकि, कई बार होता है कि इसी के कारण आंखों तेज जलन और खुजली भी होने लगती है। क्या आप जानते हैं कि प्याज काटने के बाद आंखों से आंसू क्यों आती है तो इसका जवाब है प्याज में कुछ रासायनिक तत्व होते है, जिसके कारण प्याज काटते समय आंसू आने लगती है।

प्याज काटने से होता है रासायनिक रिएक्शन

दरअसल,  प्याज की कोशिकाओं में सल्फर यौगिक और एंजाइम्स होते हैं। जब प्याज को काटा जाता है, तब ये दोनों रसायन आपस में मिल जाते हैं। इन रासायनिक यौगिकों के मिलते ही साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड (Syn-Propanethial-S-oxide) नामक एक गैस उत्पन्न होती है। यह गैस हवा में फैल कर आपकी आंखों तक पहुंचती है , जिसके कारण आंखों से आंसू आने लगते हैं।

प्याज को इस तरह काटने से नहीं आती है आंखों से आंसू

प्याज काटते समय अगर आप आंसू से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले इसको छील लें फिर इसको दो भागों में काट लें। अब कुछ समय तक इसको पानी में रख दें। करीब 5 मिनट बाद इसको पानी से निकाल कर काट लें। इस तरह आप प्याज काटते समय आंसू आने से बच सकते हैं।