Thailand kyu jate hai log: घूमने के शौकीन लोग कम से कम एक बार तो थाईलैंड तो जाना ही जाना चाहते हैं, खासतौर पर युवा। थाईलैंड में ऐसा क्या है जो इतना पैसा खर्च करके थाईलैंड क्यों जाते हैं भारतीय? अगर आपको इसके पीछे की सच्चाई नहीं पता तो यहां जानकर आपको हैरानी जरूर होगी। थाईलैंड सालभर पर्यटकों सो गुलजार रहता है। ऐसी क्या वजह है जो भारतीय यहां जाना इतना पसंद करते हैं, आइए जानें इसके बारे में।
थाईलैंड क्यों जाते हैं लोग, ये रही बड़ी वजह
आसानी से मिलता है वीजा
थाईलैंड में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा पर्यटकों को मिलती है। ऐसे में यहां पहुंचने के बाद आप एयरपोर्ट से ही वीजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन भी यह प्रोसीजर कर सकते हैं। इससे ट्रैवल की प्लानिंग बेहद आसान हो जाती है।
कम बजट में ज्यादा मस्ती
थाईलैंड में आप कम बजट में भी बहुत सारी मस्ती कर सकते हैं। यहां पहुंचने, घूमने, रूकने और खाने-पीने में बहुत ज्यादा खर्च नहीं होता है। आप करीब 4 दिन ट्रिप 25 से 40 हजार के बीच में आसानी से कर सकते हैं।
मशहूर नाइटलाइफ
थाईलैंड की नाइटलाइफ काफी फेमस है। बैंकॉक और पटाया में आप पार्टी कर सकते हैं। दोस्तों के ग्रुप में यहां जाने पर आपको अलग ही एक्सपीरियंस होगा।
