Birsa Munda Jayanti 2024: आज बिरसा मुंडा जयंती है। आज भी जब झारखंड की ओर लोग देखते हैं तो इस इंसान के बारे में जरूर जानना चाहते हैं। ये व्यक्ति प्रकृति प्रेम के लिए एक उदाहरण है और आज भी लोग इन्हें जल जंगल जमीन की बात आते ही याद करते हैं। ऐसे में आज के इस विशेष दिन पर आपको बिरसा मुंडा जयंती के बारे में जरूर जानना चाहिए। तो आइए एक बार विस्तार से जान लेते हैं कौन थे बिरसा मुंडा, बिरसा मुंडा का क्या योगदान था और फिर देंगे 150वीं बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं (birsa munda jayanti wishe)

बिरसा मुंडा कौन थे-Who is Birsa Munda?

बिरसा मुंडा एक युवा स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी समुदाय के नेता थे। बिरसा मुंडा, मुंडा जनजाति से थे। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड में हुआ था। बिरसा ने ‘उलगुलान’ या ‘द ग्रेट ट्यूमुल्ट’ नामक आंदोलन शुरू किया। उस दौरान लोग उन्हें “धरती अब्बा” कहते थे, जिसका अर्थ है “पृथ्वी का पिता”। उन्होंने ब्रिटिश मिशनरियों और उनकी धर्मांतरण गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ा धार्मिक आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने मुख्य रूप से मुंडा और ओरांव आदिवासी समुदाय के लोगों की मदद से ईसाई मिशनरी की धार्मिक रूपांतरण गतिविधियों के खिलाफ विद्रोह किया। जल, जंगल, जमीन और आदिवासियों के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है।

बिरसा मुंडा का क्या योगदान था-Birsa Munda Contribution

बिरसा मुंडा ने सामंती व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन किया था। उन्होंने जमींदारी प्रथा और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ी। बिरसा ने मुंडा आदिवासियों को जल, जंगल की रक्षा के लिए प्रेरित किया और उलगुलान नाम से एक आंदोलन की शुरुआत की। यह आंदोलन अंग्रेजी शासन और मिशनकारियों के खिलाफ था।

बिरसा मुंडा का नारा क्या था-Birsa Munda Slogan

बिरसा मुंडा ने अबुआ दिशुम अबुआ राज (abua disum abua raj) का नारा दिया था। उन्होंने कहा अबुआ राज एते जना, महारानी राज टुंडू जना यानी “रानी का राज्य समाप्त कर हमारा राज्य स्थापित करें।” इसका मतलब है हमारा राज्य, हमारा शासन। ये उन लाखों आदिवासी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत था जो झारखंड की भूमि से थे और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा थे।

बिरसा मुंडा के फेमस कोट्स-Birsa Munda Famous Quotes

  1. “संघर्ष से ही जीत होती है, समर्पण से नहीं।” – बिरसा मुंडा
  2. “हमारी मातृभूमि की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।” – बिरसा मुंडा
  3. “शिक्षा, संघर्ष और एकता से ही हम अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।” – बिरसा मुंडा

बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं-Birsa Munda Jayanti 2024 Wishes

बिरसा मुंडा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं! उनकी विरासत और संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए हम भी अपने अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा लेते हैं।
जय जोहार!

बिरसा मुंडा की जयंती पर नमन! उनकी बहादुरी और सामाजिक न्याय की लड़ाई को हमेशा याद रखा जाएगा।
जय जोहार! बिरसा मुंडा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

आदिवासी समाज के महान नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि! उनकी विरासत हमें सशक्त और एकजुट बनाती है।
जय जोहार! बिरसा मुंडा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं