आमतौर बालों का सफेद होना 30 वर्ष की उम्र के बाद शुरू होता है, लेकिन आधुनिक व अनियंत्रित जीवनशैली के कारण बालों की यह सफेदी कम उम्र में दिखने लगी है। बढ़ते प्रदूषण और स्ट्रेस से हमारे बालों का बुरा हाल जो जाता है। बाल न सिर्फ झड़ने लगते हैं बल्कि समय से पहले सफेद भी हो जाते हैं। अगर आप भी सफेद बालों से अक्सर परेशान रहते हैं और उन्हें छुपाने के लिए कलर या डाई का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे भूल जाएं। इसके बजाय आप एलोवेरा तेल का इस्तेमाल करें। इससे सफेद बाल काले हो जाएंगे, साथ ही बालों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए घर पर कैसे बनाए एलोवेरा तेल-
एलोवेरा तेल कैसे बनाएं: सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते लें और उसे अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद पत्तों को काटकर उसमें से जेल निकाल लें और फिर एक ब्लेंडर में तेल (नारियल या फिर बादाम का तेल) और एलोवेरा जेल को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इसके बाद एक बोतल में इसे डाल लें। इस तेल का इस्तेमाल आप सप्ताह में 2 से 3 बार जरूर करें। इससे आपको जल्द फर्क दिखने लगेगा।
सफेद बालों के लिए अन्य उपाय:
– बालों की सही देखभाल के साथ अगर आप उन्हें काला बनाना चाहती हैं तो सरसों के तेल से मसाज करना शुरू कर दें।
– अगर आप अपने सफेद बालों को बिना नुकसान पहुंचाएं काला करना चाहते हैं, तो ऐसे में प्याज का रस बेहद कारगर है।
– नींबू और आंवला भी बालों को नेचुरली काला बनाने में बेहद उपयोगी है।
– असमय सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
– आंवले में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों के सफेद होने और डैमेज होने को रोकते है।
– मेथी दाने में भी ऐसे कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं।
– सफेद बालों की समस्या के लिए आप शीशम के तेल का प्रयोग कर सकते हैं।
– सफेद बालों के उपचार के लिए आप अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका प्रयोग नारियल के तेल के साथ करने से फर्क जल्दी दिखता है।