Tips to remove white/grey hair: ओवर ऑल पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बनाए रखने में बाल बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं। आज की खराब जीवन-शैली में बालों का सफेद होना आम हो चुका है। कम उम्र में ही कई लोगों के बाल सफेद हो जाते हैं। इसके पीछे प्रोटीन की कमी, जेनेटिक डिसॉर्डर, एनीमिया, थाइरॉयड और हीमोग्लोबिन कम होने जैसे कई कारण प्रमुख हैं। सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए मेहंदी, डाई और हेयर कलर जैसे कई तरीके अपनाते हैं। हालांकि, कई केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स करने से बाल काले हो या न हो, रूखे और बेजान जरूर हो जाते हैं। ऐसे में बालों को जवां रखने के लिए कई घरेलू उपचारों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी में से एक है बालों के लिए लौकी के जूस का इस्तेमाल करना, आइए जानते हैं कैसे-

लौकी के जूस के ये हैं फायदे: लौकी के रस में फॉस्फोरस, विटामिन्स, सोडियम, फाइबर, आयरन और पोटाशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। वहीं, इसमें मौजूद विटामिन बी कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाने पर उन्हें दोबारा काला करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, हेयरफॉल और गंजेपन से छुटकारा दिलाने में भी लौकी का जूस सक्षम है। लौकी का जूस बालों में लगाने से कई फायदे होते हैं। हालांकि, इसको कैसे इस्तेमाल करना है इस बात की जानकारी होना भी अति आवश्यक है।

ऐसे करें इस्तेमाल: आप चाहें तो लौकी के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। बालों को जवां रखने के साथ ही ये आपके शरीर को जवां रखने में भी कारगर है। वहीं, लौकी के रस से अपने स्काल्प पर मसाज करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। लौकी के रस को तिल में मिलाकर लगाने से भी सफेद बाल और बालों के झड़ने से निजात मिलती है। लौकी के रस में थोड़ा सा तिल या सरसों का तेल मिलाकर बालों की मसाज करें। 15 मिनट बाद बालों को अच्छे से धो लें। इससे बाल काले भी होंगे और हेयरफॉल भी नहीं होगा। बेहतर परिणाम के लिए आप इस उपाय को हफ्ते में 1 से 2 बार अपनाएं।

इस तरह बनाएं लौकी का जूस: सुबह-सुबह लौकी का जूस पीने से कई फायदे हो सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको आधी लौकी, 5 से 6 पुदीने के पत्ते, स्वादानुसार नमक, आधा नींबू, आधा गिलास पानी और चुटकी भर काली मिर्च की जरूरत होगी। सबसे पहले, लौकी को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें पानी और पुदीने के पत्ते के साथ मिक्सी में डालकर पीस लें और फिर छलनी की मदद से इसे छान लें। आखिर में जूस में काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और नींबू का रस मिलाकर पीयें।