पराठा का नाम आते ही लोगों के दिमाग में सिर्फ यही आता है कि इसे खाएंगे तो वेट बढ़ जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं है। अब रात में इसे खाने को लेकर और संशय में रहते हैं कि रात में पराठा खाएं या न खाएं। तो ऐसा नहीं है कि पराठा अनहेल्दी। अगर आप इसे बनाने के तरीके को सही कर लें और हेल्दी तरीका अपना लें तो आसानी इस पराठे को खा सकते हैं। आपको बस कम कैलोरी वाली स्टफिंग लेनी है और तेल का इस्तेमाल नहीं करना है। तो आइए जानते हैं एक ऐसे पराठे के बारे में जिसे आप रात के खाने में भी बनाकर खा सकते हैं।

रात के खाने में कौन सा पराठा बनाकर खाएं-Which type of paratha is best for dinner

रात के खाने में आप अजवाइन, लहसुन और धनिया से बने पराठे (Garlic Coriander Paratha) को बनाकर खा सकते हैं। इस पराठे की रेसिपी बहुत आसान है। खास बात ये है कि इस पराठे को बनाने के लिए किसी स्टफिंग की जरूरत नहीं है और न ही ज्यादा तेल मसाले की। आपको इसे रोटी की तरह बनाना है और फिर घी लगाकर चटनी के साथ खाना है। तो जानते हैं इसकी रेसिपी।

लहसुन धनिया पराठा कैसे बनाएं-How to make Garlic Coriander Paratha

सामग्री
-लहसुन
-हरी मिर्च
-धनिया
-अजवाइन
-नमक
-लाल मिर्च पाउडर
-तेल

लहसुन धनिया पराठा बनाने का तरीका

-मिक्सर में लहसुन, धनिया और हरी मिर्च को पीसकर रख लें।
-अब इसे आटे में मिलाएं।
-थोड़ा अजवाइन और नमक मिला लें।
-सबको मिलाकर आटा तैयार कर लें।
-अब इसे पतली-पतली रोटी जैसे बेल लें।
-जब ये पक जाए तो इसमें घी लगाकर खा लें।

इस प्रकार से आप लहसुन धनिया पराठा बनाकर खा सकते हैं। आपको करना ये है कि आलू की सब्जी बनाएं और फिर इसे पराठे के साथ खाएं। आपको इसके साथ आलू की सूखी सब्जी बनानी है इसके लिए आलू को उबालकर कर रख लें और फिर कड़ाही में धनिया, जीरा और सौंफ का तड़का लगाकर इस सब्जी को बनाएं और फिर इसे खा लें। आप इस पराठे को चटनी और रायते के साथ भी खा सकते हैं। इन्हें बनाना बहुत मुश्किल नहीं है। बस कुछ समय दें और फिर आसानी से आप इस सब्जी को बनाकर खा लेंगे। आगे जानते हैं रोज सुबह नींबू और खीरे का पानी पीने से क्या होता है?