Morning Mantra: सुबह की मॉर्निंग वॉक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इसके साथ ही ब्लड वेसेल्स खुलते हैं। गर्मियों में सुबह की सैर करने से शरीर में जमा फैट एनर्जी के रूप में बदलने लगता है। इससे कैलोरी बर्न करने में भी हेल्प मिलती है। वॉक करने से दिमाग को रिलैक्स महसूस होता है। स्ट्रेस हार्मोन कम होता है। इतना ही नींद न आने की परेशानी भी दूर होती है। लेकिन कई लोग अक्सर इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि आखिरकार सुबह टहलने का सही समय क्या होता है? या फिर गर्मियों में सुबह की सैर शुरू करने का सबसे अच्छा समय क्या है? वेट लॉस करने के लिए सुबह या शाम कब टहलना चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में।

वेट लॉस करने के लिए सुबह या शाम कब टहलना चाहिए?

टहलने से आप अपने वजन को भी घटा सकते हैं। इसके लिए आपको सही समय का पता होना जरूरी है। शरीर की मांसपेशियों में शाम के समय सक्रियता ज्यादा होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको शाम के समय वॉक पर जाना चाहिए। लेकिन आपको नींद को बेहतर बनाना है, हेल्दी रहना है तो आपको सुबह टहलने जाना चाहिए।

गर्मियों में सुबह की सैर का सबसे अच्छा समय

सुबह की सैर करने से पूरा दिन अच्छा गुजरता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि गर्मियों में सूरज उगने से लेकर सुबह के 7 बजे तक का समय परफेक्ट होता है। वहीं शाम की बात करें तो सूरज ढलने के बाद आपको टहलने जाना चाहिए। गर्मियों में आप सुबह 5 बजे सैर पर निकल सकते हैं। वहीं शाम को 7 बजे के बाद टहलना ज्यादा सही रहेगा।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।