Which Countries Take the Most Daily Steps: सेहतमंद रहने के लिए समय से अच्छा भोजन करने के साथ-साथ शारीरिक रूप से सक्रिय होना काफी जरूरी होता है। हर रोज एक्सरसाइज करने से से शरीर के साथ मानसिक स्थिति भी ठीक रहती है। हालांकि, भागदौड़ भरी जिंदगी में आज कल लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि वह प्रॉपर तरीके से एक्सरसाइज पर समय दे पाएं।

रोज पैदल चलने से क्या फायदा होता है?

वहीं, कुछ लोग शारीरिक और मानसिक तरीके से अपने आप को फिट रखने के लिए अधिक से अधिक पैदल चलना प्रिफर करते हैं। पैदल चलने से तनाव और चिंता भी कम होती है और शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर होने के कारण ऊर्जा भी मिलती है। ऐसे में हम इस लेख में यह जानेंगे कि इन 10 देशों के लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए कितना पैदल चलते हैं।

नंबर वन पर है ये छोटा देश

पूरी दुनिया में डेनमार्क के लोग सबसे अधिक चलते हैं। वह अपने दैनिक जीवन में हर रोज औसतन 6,633 कदम चलते हैं। डेनमार्क के लोग अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति काफी जागरूक रहते हैं।

पैदल चलने में ये हैं टॉप 5 देश

डेनमार्क के बाद दूसरे नंबर पर पोलैंड है, जहां पर हर रोज लोग करीब 6,504 कदम पैदल चलते हैं। पोलैंड भी विश्व में स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक देशों में शामिल है। वहीं, तीसरे नंबर पर स्वीडन है, जहां लोग हर रोज औसतन 6,461 कदम पैदल चलते हैं।

स्विट्जरलैंड भी है इसमें शामिल

वहीं, चौथे नंबर पर नीदरलैंड है। यहां पर हर प्रतिदिन औसतन 6,436 कदम पैदल चलते हैं। वहीं, पांचवे नंबर पर स्विट्जरलैंड है। इस देश में भी लोग स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक रहते हैं। स्विट्जरलैंड के लोग प्रतिदिन करीब 6,364 कदम चलते हैं। अगर छठे नंबर की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का है, जहां पर लोग औसतन 6,179 कदम पैदल चलते हैं। इस देश में लोग साइकिल चलाना भी काफी पसंद करते हैं।

क्या है भारत की स्थिति?

वहीं, अगर इस लिस्ट में भारत का नंबर देखें तो यह काफी नीचे है। भारत में लोग वैश्विक औसत से काफी कम पैदल चलते हैं। यहां पर लोग औसतन 4,872 कदम पैदल चलते हैं।

किस उम्र के व्यक्ति को कितने कदम रोज चलना चाहिए? अगर आप भी इस पर जानकारी चाहते हैं तो यहां क्लिक करें