Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार में लोग अलग-अलग तरीके से तैयार होते हैं और खुशियां मनाते हैं। जैसे ही बात तैयार होने की आती है कपड़ों का जिक्र हो जाता है। ऐसे में एक सवाल ये आता है कि मकर संक्रांति पर किस रंग के कपड़े पहनें। दरअसल, भारत में इस त्योहार का बड़ा महत्व है और इसे लोग ग्रहों के साथ और लोगों की मानसिक सेहत के साथ जोड़कर भी देखते हैं। इसके अलावा हर रंग की अपनी साइकोलॉजी होती है, जाते हैं इस बारे में विस्तार से।
मकर संक्रांति पर किस रंग का कपड़ा पहनना चाहिए-Which color to wear on Makar Sankranti
मकर संक्रांति पर लोग काले रंग के कपड़े (black color clothes to wear on makar sankranti) पहनते हैं। माना जाता है कि काला रंग इस तिथि के अनुसार मैच करता है और इसे शनि से जोड़कर देखा जाता है। इसके अलावा इस दिन कुछ लोग पीले रंग के कपड़े भी पहनते हैं जो कि सूर्य से जोड़कर देखा जाता है। तो उत्तर भारत में लोग पीला पहनते हैं और पश्चिम भारत में लोग काले रंग के कपड़े पहनते हैं।
मकर संक्रांति में ब्लैक कलर क्यों पहनते हैं-black color to wear on Makar Sankranti
-मकर संक्रांति पर माना जाता है कि मकर राशि में सूर्य प्रवेश करता है और मकर राशि एक शनि प्रधान राशि है इसलिए लोग इस दिन काले रंग के कपड़े पहनते हैं।
-दूसरा कारण ये है कि काला रंग खुद में सबकुछ समेट सकता है तो जब लंबी सर्दियों के बाद धूप निकला है तो काले रंग के कपड़े को पहनना इसे अवशोषित करने में मदद करता है।
मकर संक्रांति पर पीले रंग के कपड़े लोग क्यों पहनते हैं-Yellow color to wear on Makar Sankranti
इसके अलावा मकर संक्रांति पर जो लोग पीले कपड़े पहनते हैं उनका मानना है कि सूर्य उदय के साथ उत्साह और एक नई एनर्जी आती है औ पीला रंग इसी से जुड़ा हुआ है। दूसरा, पीला रंग इस बात का भी संकेत है कि वसंत आने वाला है और इसी के साथ जीवन की नई शुरुआत होगी।
काले रंग की साइकोलॉजी क्या है-Makar Sankranti 2025 black color psychology
काला रंग शक्ति का प्रतीक है। पूरी तरह से काले रंग के कपड़े पहनना अक्सर सादगी, शान और वर्चस्व का भी प्रतिबिंब माना जाता है। इसके अलावा इस रंग तो आत्मविश्वासी, सशक्त और भीड़ में अलग दिखने से नहीं डरने वाले व्यक्तित्व की पहली पसंद मानी जाती है। आगे जानते हैं Makar Sankranti Rangoli Designs: मकर संक्रांति पर घर और बालकनी में बनाएं पतंगो वाली रंगोली, यहां से देखें बेस्ट डिजाइन