Dry Fruits Market In Delhi: दिवाली के त्योहार पर लोग बड़ी संख्या में सूखे मेवे खरीदते हैं। आजकल बाजार में मिलने वाली मिठाईयों में अक्सर मिलावट की खबरें मिलती रहती हैं। ऐसे में लोगों में ड्राई फ्रूट्स देने का चलन काफी बढ़ गया है। लोग न केवल एक-दूसरे को ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट करते हैं बल्कि घर में इस्तेमाल करने के लिए भी इन्हें खरीदते हैं।

क्योंकि मिठाईयों से लेकर कई तरह के पकवानों को बनाने में इनका इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही मेहमानों को नाश्ते के साथ इन्हें सर्व किया जाता है। महंगाई की मार से सूखे मेवे भी अछूते नहीं रह गए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस त्योहार पर घर में कम दाम सूखे मेवा लाना चाहते हैं तो आपको दिवाली से पहले दिल्ली के 2 बाजारों का रूख करना चाहिए। यहां आपको थोक से लेकर फुटकर में सही दाम में सूखे मेवे मिल जाएंगे।

खारी बावली

यह बाजार सूखे मेवों के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां आपको किशमिश, काजू, बादाम, अंजीर, अखरोट, मुनक्का, छुहारा, पिस्ता और खजूर आदि उचित दामों पर मिल जाते हैं। यहां बाजार सुबह 10 बजे से लेकर रात करीब 9 बजे तक खुलता है। निकटम मेट्रो स्टेशन- चांदनी चौक है। ड्राई फ्रूट्स के अलावा आपको यहां मसाले और दाल भी सही रेट में मिल जाएंगे।

लाजपत राय मार्केट

सूखे मेवे खरीदने के लिए आप दिल्ली के लाजपत राय मार्केट जा सकते हैं। यहां आपको सूखे मेवे सही रेट में मिल जाएंगे। बादाम से लेकर किशमिश, काजू से लेकर अकरोट सभी चीजें आपको यहां मिल जाएंगी। यह बाजार सोमवार को बंद रहता है। इसके खुलनेका समय सुबह 10 बजे से 8 बजे तक है।