Eid 2025 Shopping: ईद-उल-फितर (Eid Ul Fitr 2025) पर लोग नए कपड़े पहनते हैं। शॉपिंग का सबसे ज्यादा क्रेज महिलाओं में होता है। कपड़े खरीदते समय महिलाएं अक्सर मोल-भाव भी करती हैं। महिलाएं हमेशा कम बजट में शॉपिंग करने के लिए नई-नई जगह की तलाश में रहती हैं। अगर आप भी ईद के लिए कम दाम में डिजाइनर सूट से लेकर हैवी दुपट्टे खरीदना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है। यहां हम आपके लिए दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों की जानकारी लेकर आए हैं, जहां आपको एक से बढ़कर एक डिजाइन में सस्ते कपड़े मिल जाएंगे। यहां कम बजट में अच्छे डिजाइनर सूट आप खरीद पाएगी।

किनारी बाजार (Kinari Bazaar)

अगर आपको जरी वर्क पसंद है और ईद पर आप जरी वर्क से तैयार कोई आउटफिट पहनना चाहते हैं तो आपको किनारी बाजार जाना चाहिए। यहां आपको जरी वर्क में एक से बढ़कर एक आउटफिट मिल जाएंगे। इसके अलावा आप कपड़ों पर अलग से लगाने लिए भी जरी के बॉर्डर, पारसी बॉर्डर खरीद सकते हैं। इसके जरिए आप आउटफिट को कस्टमाइज भी करवा पाएंगे। कुर्तों के लिए गोटे और लटकन भी यहां काफी अच्छी रेट में मिलेंगे।

तिलक नगर मार्केट (Tilak Nagar Market)

ईद के लिए अगर आप डिजाइनर या फेस्टिवल स्टाइल वाले सूट खरीदना चाहती हैं तो आपको तिलक नगर मार्केट जाना चाहिए। यहां आपको बेहद कम दाम में डिजाइनर सूट मिल जाएंगे। इतना ही नहीं सिंपल सूट की भी कई वैराइटी यहां मौजूद हैं। यहां आपको हैवी दुपट्टे के भी कई ऑप्शन मिल जाएंगे। ईद के मौके पर कई दुकानदार यहां ग्राहकों को ऑफर भी देते हैं। यहां जाने से पहले एक बात का ध्यान रखें कि यह बाजार बुधवार को बंद रहता है। यहां पहुंचना भी बेहद आसान है। तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरकर आप ई-रिक्शा से इस मार्केट में पहुंच सकती हैं।

जामिया नगर मार्केट (Jamia Nagar Market)

ईद पर पहनने के लिए आप अगर शरारा और प्लाजों सूट खरीदना चाहती हैं तो जामिया नगर मार्केट आपके लिए बेस्ट रहेगा। यहां आपको सस्ते दाम में अच्छे कपड़े मिल जाएंगे। ईद के लिए अनारकली के अलावा कुर्ती की कई डिजाइन यहां उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 300 रुपये से शुरू है। कपड़ों के अलावा आपको यहां ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी के भी कई ऑप्शन भी यहां मिल जाएंगे। यहां फुटवियर के भी कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। बेहद सस्ते दाम में आप इन्हें यहां से खरीद सकती हैं।