Diwali 2019 trending lights, wall hanging, decorative items, diyas, curtains, date, day: दीपावली या दिवाली धार्मिकता की जीत और आध्यात्मिक अंधकार को दूर करने का प्रतीक है। “दीपावली” शब्द दीया या क्ले लैम्प्स की पंक्तियों को दर्शाता है। इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को है। दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और दीया और लाइट्स से सजाते हैं। इसके अलावा वॉल हैंगिंग, अलग-अलग तरह के पर्दों से भी घरों को सजाते हैं। Amazon prime, Snapdeal, Flipkart जैसी शॉपिंग साइट्स पर आपको ट्रेंडिंग परदे, वॉल हैंगिंग के अलावा और भी कई चीजें मिल जाएंगें।

वॉल हैंगिंग कैंडल लैंप: इस दिवाली अपने घर को सजाने के लिए आप वॉल हैंगिंग कैंडल लैंप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मेटल का होता है। ऑनलाइन आपको यह आपके बजट में मिल जाएगा। इस वॉल हैंगिंग में आप कैंडल भी रख सकते हैं।

हैंडमेड वॉल हैंगिंग: यह वॉल हैंगिंग मल्टीकलर का है। इसे आप अपने पूजा रुम, मंदिर या फिर घर के दरवाजे पर लगा सकते हैं। यह काफी किफायती होता है। इसके अलावा इसकी फिनिशिंग भी काफी अच्छी होती है और इसे साफ करना भी बहुत आसान होता है। हाथ से बना होता है इसलिए इसकी डिजाइन भी काफी अलग होती है।

हार्ट शेप लाइट्स कर्टन: इसे आप अपने घर के पर्दों पर लटका सकते हैं। ये पर्दे के साइज के होते हैं और आपके पर्दों को बोल्ड लुक देते हैं। साथ ही इससे आपके घर रोशन भी हो जाते हैं। इससे आपके घर की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी। ये आपको अलग-अलग वेबसाइट्स पर मिलेंगे।

कर्टन लाइट्स: इस दिवाली आप अपने घर को सजाने और रोशन करने के लिए कर्टन लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें LED लाइट्स लगे होते हैं। इसकी लंबाई कम से कम 7 फीट होती है, बिल्कुल पर्दों के साइज की। यह आपके घर को चार-चांद लगा देगा।

शैडो गणेश कैंडल होल्डर: इस कैंडल होल्डर में कैंडल डालने से गणेश भगवान का शैडो बन जाएगा। यह मेटल का होता है। इसे आप अपने घर में रख सकते हैं या फिर दिवाली के मौके पर गिफ्ट में भी दे सकते हैं। इसकी कीमत बिल्कुल आपके बजट में है। इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।