Happy Diwali 2019 date in India, wishes, images, cleaning house, shopping, decoration: दिवाली कब है? इस मौके पर लोग क्यों करते हैं घर की सफाई, जानिएइस साल दिवाली 27 अक्टूबर 2019 में सेलिब्रेट किया जाएगा। दिवाली जिसे दीपावली भी कहा जाता है। भारत में यह कार्तिक मास (शरद ऋतु) की अमावस्या की रात को मनाया जाने वाला एक शुभ त्योहार है। दिवाली के त्योहार के मौके पर लोग महिनों पहले से ही घर की साफ-सफाई करने लग जाते हैं। देशभर के लोगों का ऐसा मानना है कि इस दिन घरों में सकारात्मकता आती है और इसलिए घर बिल्कुल साफ होना चाहिए। घर की सफाई एक दिन का काम है लेकिन दिवाली से पहले सफाई का एक विशेष महत्व है।
दिवाली से पहले मॉनसून का सीजन होता है तो लोग घर को साफ करते हैं। इसके अलावा लोग कुछ पुरानी चीजों से छुटकारा पाने के लिए भी घरों की सफाई करते हैं। दिवाली, मानसून के दौरान जमी नमी और काई को साफ करने का भी एक अच्छा बहाना बन जाता है। यह त्योहार घर को स्वच्छ बनाने और जीवन में ताजगी लाने में मदद करता है।
मानसून की सफाई के अलावा, यह एक आम धारणा है कि देवी लक्ष्मी इस उत्सव के दौरान घर को साफ और अच्छी तरह से सजाएंगी। धन और सुख की प्राप्ति के लिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजा भी की जाती है। दिवाली के बाद के दिन को हिंदू कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत और नए वित्तीय वर्ष के रूप में चिह्नित किया जाता है। इसलिए लोग दिवाली का स्वागत साफ घर के साथ करते हैं।
लक्ष्मी का स्वागत करने के अलावा, दीवाली वह समय होता है जब आपके पास दोस्त और परिवार के लोग होते हैं। लक्ष्मी पूजा के लिए या दिवाली पार्टी के लिए साफ-सुथरे घर में उनका स्वागत करना उत्सव और उत्साह को दोगुना कर देता है। जैसा कि हमें पता है कि दिवाली में अब ज्यादा दिन नहीं और लोग घरों की साफ-सफाई करने लग गए होंगे। तो इस मौके को और खास बनाएं और लाइट्स और बत्तियों से अपने-अपनो घरों को सजाएं।

