Sugarcane Juice: गर्मियां आते ही ठंडी-ठंडी चीजे खाने-पीने का मन करने लगता है। इन दिनों सड़क पर जगह-जगह गन्ने के जूस वाले मिल जाएंगे। गर्मियों में जमकर इनकी बिक्री होती है। गन्ने के रस में विटामिन, खनिज, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व (toxic elements) बाहर निकल जाते हैं। वजन घटाने के लिए भी ये काफी मददगार है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है। लेकिन क्या आपको पता है गन्ने का रस कब और किसे नहीं पीना चाहिए? कुछ लोगों के लिए इसका सेवन काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

गन्ने का जूस पीने का सबसे अच्छा टाइम

गन्ने का रस पीने का सबसे अच्छा समय है इसे खाली पेट पीना। कभी खाना खाने के बाद इसे नहीं पीना चाहिए। क्योंकि डाइट लेने के बाद जब गन्ने का जूस पिया जाता है तो इससे शरीर में शुगर लेवल बढ़ने लगता है। भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में जब गन्ने का जूस इसके साथ मिलता है तो शरीर में तेजी से शुगर बढ़ सकता है।

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस?

यूं तो गन्ने का जूस फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको पेट में किसी तरह की दिक्कत है। दस्त या उल्टी की समस्या है तो इसे पीने से आपको बचना चाहिए। सर्दी-जुकाम होने पर इसे पीनें से बचें। सिरदर्द में गन्ने का जूस पीने से दर्द ट्रिगर हो सकता है। जिन लोगों को जल्दी फूड पॉइजनिंग की दिक्कत हो जाती है, उन्हें भी इसे अवॉयड करना चाहिए। दांतों में अगर आपको कैविटीज (Cavities) की परेशानी रहती है तो गन्ने का जूस न पिएं। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो भी इसका सेवन न करें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।