मेकअप करना किस लड़की को नहीं पसंद और मेकअप बिना लिपस्टिक के कंप्लीट नहीं होती। पर कभी आपने सोचा है कि लिपस्टिक किस चीज से बनती है। जी हां, जिस लिपस्टिक को आप अपने होठों पर लगाते हैं वो कई प्रकार की चीजों से बनी होती है। इसमें कई प्रकार के फैट से लेकर कैमिकल्स तक इस्तेमाल शामिल हो सकते हैं। तो, आइए जानते हैं लिपस्टिक कैसे बनती है और इनमें कौन-कौन सी चीजों का इस्तेमाल होता है। साथ ही जानेंगे कि क्या कोई लिपस्टिक सच में हर्बल तरीके से बनी होती है। अगर हां तो इन्हें कैसे बनाया जाता है। लिपस्टिक के कलर्स कैसे आते हैं। सबकुछ जानेंगे विस्तार से।

लिपस्टिक कौन सी चीज से बनती है- What was lipstick originally made from

लिपस्टिक बनाने में जो मेन इंग्रेडिएंट्स इस्तेमाल होते हैं वो हैं मोम यानी वैक्स और दूसरा तेल। पर इन सबके अलावा इनमें कई प्रकार के एनिमल फैट तक मिल हुए हो सकते हैं। तो, ये कहना गलत नहीं है कि लिपस्टिक में मछली से लेकर कई प्रकार के जानवरों के फैट हो तो कोई ताज्जुब नहीं है। पर आमतौर पर
1 लिपस्टिक में
-30% वैक्स होता है। ये मोम, कारनौबा और लैनोलिन का मिश्रण हो सकता है। ये सब मिलकर लिपस्टिक की मुख्य संरचना बनाते हैं।
-इसके बाद इसमें 65 % तक तेल हो सकता है। इसमें आमतौर पर अरंडी का तेल चमक प्रदान करने के लिए इस्तेमाल होता है। इसके अलावा रंगों को घोलने के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल होता है।
-5% रंग होता है।
-फिर इसमें गुआनिन (Guanine)होता है जो कि मछली के निकलता है और लिपस्टिक को मोती जैसी चमक देता है।
-इसके अलावा आप इसमें कैप्साइसिन (Capsaicin)मिला सकते हैं। ये लिपस्टिक में होठों को थोड़ा फुलाने के लिए मिलाया जाता है, जिससे मोटा लुक मिलता है।

लिपस्टिक में इन चीजों का भी होता है इस्तेमाल

लिपस्टिक में इन तमाम चीजों के अलावा कुछ पिग्मेंट्स, फ्रैग्रेंस और ग्लोस का भी इस्तेमाल होता है। ये लिपस्टक को एक ट्रैक्सर के साथ लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करते हैं।

हर्बल लिपस्टिक कैसे बनती है?
हर्बल लिपस्टिक को तैयार करने के लिए मधुमक्खी के मोम, बटर, नारियल तेल, जैतून का तेल, अरंडी का तेल, वेनिला और गुलाब का अर्क और नींबू के रस जैसे विभिन्न प्राकृतिक चीजों का उपयोग किया जाता है। तो आप तय कर लें कि आपको कौन सी लिपस्टिक लगानी है।