Best Foods for kids to eat empty stomach: बच्चे की डाइट को लेकर अक्सर पेरेंट्स परेशान रहते हैं। उनके मन में ये सवाल जरूर होता है कि बच्चे को ऐसा क्या खिलाएं जिससे बच्चा स्वस्थ्य रहे और बीमार न पड़े। बच्चे के शरीर को मजबूत बनाने के लिए हमें सुबह उठते ही खाली पेट उन्हें कुछ ऐसी चीजें खाने के लिए देनी चाहिए जिससे उनकी सेहत दुरुस्त रहे। बच्चों के दिमाग से लेकर उनकी हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप उनकी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल कर सकते हैं जिससे बच्चा मजबूत बनें। आइए जानते हैं इसके बारे में।
गुनगुने पानी से करें शुरुआत
सुबह बच्चा जब सोकर उठे तो उसे सबसे पहले खाली पेट गुनगुना पानी पीने के लिए दें। ऐसा करने से उसका मेटाबॉलिजम बूस्ट होगा। साथ ही बच्चा स्वस्थ्य रहेगा। उसका शरीर हेल्दी रहेगा और बीमारियों की चपेट में जल्दी नहीं आएगा।
बादाम से तेज होगा दिमाग, बढ़ेगी इम्यूनिटी
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का दिमाग तेज और उसकी इम्यूनिटी भी मजबूत रहे तो आपको सुबह उठने के बाद बच्चे को बादाम देना चाहिए। अगर आपका बच्चा बड़ा है तो आप उसे रात में पानी में भींगा हुआ बादाम खाने के लिए दें। अगर आपका बच्चा छोटा है तो आप उसे बादाम घिसकर भी दे सकती हैं।
केला खाकर मिलेगी शरीर को एनर्जी
केला पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से तुरंत शरीर को एनर्जी मिलती है। शरीर के लिए ये काफी अच्छा होता है। आप केला भी बच्चे को सुबह खाली पेट खाने के लिए दे सकती हैं। केले में कार्बोहाइड्रेट, जिंक होता है। इसके साथ ही इसमें सोडियम और आयरन भी पाए जाते हैं। जिन बच्चों का वजन कम होता है, उन्हें सुबह खिलाना चाहिए। ऐसा करने से उनका वजन जल्दी बढ़ाता है। इतना ही नहीं केला खाने से बच्चे की हड्डियां भी मजबूत होती है। साथ ही ये बच्चे की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खिलाएं आंवले का मुरब्बा
आंवले सभी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपके बच्चे की नजर कमजोर है तो आप सुबह उसे आंवले का मुरब्बा खाने के लिए दे सकती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। जो बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आंवले में कैल्शियम के अलावा आयरन, पोटेशियम होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से बच्चे बीमारियों की चपेट में कम आते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।