Christmas rum cake: क्रिसमस 2024 अब बहुत दूर नहीं है। लोगों ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, सर्दियों का ये मुख्य त्योहार सबके लिए खास होता है। ये सिर्फ ईसाई धर्म के लोगों के यहां ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोगों के लिए पार्टी का समय होता है। क्रिसमस की बात आते ही सबसे पहले क्रिसमस ट्री और फिर क्रिसमस केक का नाम आता है। अब बात सिर्फ केक की करें तो क्रिसमस रम केक (christmas rum cake) हमेशा से फेमस रहा है और क्रिसमस पर इस केक का स्वाद लोग जरूर लेते हैं। लेकिन, सवाल ये है कि क्रिसमस पर रम केक क्यों बनता है, Rum Cake में रम क्यों होता है, क्या है इसकी कहानी और इसकी रेसिपी।

रम केक किस देश का है, जानें इसका इतिहास?

रम केक, क्रिसमस की मिठाई जैसी है। ये कैरेबियन (Caribbean) डिश है, लेकिन इसकी कहानी बहुत पहले शुरू होती है। माना जाता है कि इसकी शुरुआत ऐसे होती है कि ये केक ब्रिटेन में सर्दियों में एक मीठे डिश के रूप में बनता था जो लंबे समय तक चलता था और इसे खाने से लोगों के शरीर को गर्मी मिलती थी। फिर ब्रिटेन के लोग कैरेबियाई देशों में आए तो यह उनका प्रिय व्यंजन बन गया और हर त्योहार पर लोग इसे बनाने लगे। फिर दूसरे देशों में अनानास, नारियल और बाकी ड्राई फ्रूट्स के साथ इस केक को लोग अलग-अलग तरीके से बनाने लगे।

Rum Cake में रम क्यों होता है?

रम केक में रम डालने के पीछे सबसे बड़ा कारण है इसका फ्लेवर और इसकी रंग जो कि डार्क कलर की होती है, उसे पाने में रम मददगा है। इस केक को ब्लैक केक भी कहते हैं। दरअसल, रम केक बनाने के लिए रम में लोग महीनों तक ड्राई फ्रूट्स को डुबोकर रखते थे। इससे ड्राई फ्रूट्स खराब नहीं होते थे और एक तरह से ये केक प्रिजर्वेटिव के रूप में काम करते थे।

रम केक रेसिपी-Rum Cake Recipe in Hindi

सामग्री

-ड्राई फ्रूट्स जैसे काली किशमिश, किशमिश, बिना मिठास वाली सूखी क्रैनबेरी, सूखे खुबानी, काजू, बादाम, अखरोट, आलूबुखारा, टूटी फ्रूटी, कैंडिड संतरे के छिलके और अदरक कैंडी।
-मैदा
-रम
-पिसी चीनी
-बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा लें।
-दगी
-तेल
-वनीला एसेंस
-दूध
-संतरे का रस

रम केक बनाने का तरीका

-रम बनाने के लिए पहले सारे ड्राई फ्रूट्स को छोटा-छोटा काटकर एक कांच के कंटेनर में रम में भिगोकर 15 दिन, 10 दिन, एक हफ्ता या कम से कम रातभर रख दें।
-अब केक बनाने के लिए मैदा लें, इसमे दही और तेल मिला लें। फिर वनीला एसेंस, चीनी डालें और दूध की सहायता से इसे घोल लें। घोल ना ज्यादा पतला हो न ज्यादा गाढ़ा हो।
-फिर इसमें रम या संतरे के रस में जो भी आपने भिगोया हो वह डाल दें और सबको मिला लें।
-थोड़ा सा संतरे का जूस मिलाएं।
-अब केक बैटर रखने वाला टिन लें और इसमें ब्रश की मदद से तेल लगा लें
-अब सबको एग बीटर से हल्के हाथों से मिक्स कर लें और प्रिहीटेड अवन में 170 डिग्री में 50 मिनट के लिए रख दें।अगर गैस पर बना रहे हैं तो धीमी आंच पर करीब 1 घंटा बेक कर लें।

इस तरह से तैयार है आपका रम केक। अभी क्रिसमस में समय है आप अभी से इसे सीख लें और परफेक्ट रम केक बनाएं। सर्दियां चल रही हैं और लोग गाजर का हलवा खूब खाते हैं तो ऐसे में जानते हैं बिना घी और दूध के गाजर का हलवा कैसे बनाएं