best time to eat fruits: फल हम सभी के डाइट में हमेशा से हिस्सा रहे हैं। ये फाइबर से भरपूर हैं और शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करते हैं। लेकिन, फलों को खाने का एक सही समय होता है जो कि असल में सूरज की गति के अनुसार चलता है। ये एक साइंस है जिसे समझकर अगर आप फल खाएं तो इनके तमाम विटामिन और न्यूट्रीएंट्स को अवशोषित कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं फल खाने का सही समय क्या है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

फल खाने का सही समय कौन सा है-What is the best time to eat fruits

फल खाने का सही समय असल में सूरज की गति के साथ चलता है। डॉ. मिथलेश गर्ग, आयुर्वेदा सेंटर, ग्रेटर नोएडा से इस बारे में बात करते हुए बताया कि फल हमेशा सूरज निकलने के 2 घंटे के बाद खाना चाहिए। दरअसल, सूरज निकलने के साथ फल खाने से शरीर का अग्नि तत्व (agni tattva) जागृत होता है और फिर ये विटामिन और न्यूट्रीएंट्स अच्छी तरह से अवशोषित होने लगते हैं।

तो फल खाने का सही समय है सुबह 8 बजे के बाद और दोपहर में 3 बजे से पहले। इसके बाद फल खाने से बचें क्योंकि शरीर का अग्नि तत्व सही से काम नहीं करता, पाचन क्रिया प्रभावित रहता है और फिर इससे सर्दी-जुकाम होने का भी डर बना रहता है।

विटामिन सी से भरपूर फलो को खाने का समय

संतरे और अंगूर जैसे खट्टे फल एसिडिक होते हैं और अगर आप इन्हें सुबह-सुबह खाते हैं सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स का कारण बन सकते हैं। क्योंकि इससे शरीर का अग्नि तत्व और तेजी से काम करता है और एसिड बढ़ता है जिससे एसिडिटी होती है।

शाम के बाद न खाएं फल

शाम के बाद आपको फल खाने से बचना चाहिए क्योंकि जैसे-जैसे सूरज ढलता है शरीर का मेटाबोलिज्म स्लो होता जाता है और पाचन एंजाइम्स में कमी आती है। तो जब आप फल खाते हैं तो शरीर इसे पचा नहीं पाता है और फिर फलों से निकलने वाला नेचुरल शुगर पूरे शरीर में सर्कुलेट होता रहता है। इस प्रकार से जिस वजह से आपने फल खाया वो फायदा नहीं मिलता बल्कि शरीर कई समस्याओं को शिकार हो सकता है।