Minimalist Manicure Trend 2025: ब्यूटी और फैशन की दुनिया में हर साल नए-नए ट्रेंड आते रहते हैं। आज के समय एक और ट्रेंड काफी चर्चा में है। इसका नाम ‘सोप नेल्स’ (Soap Nails) है। इस फैशन को हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सेलिब्रिटी भी फॉलो कर रहे हैं। सोप नेल्स से हाथों का लुक काफी बेहतर और फ्रेश नजर आता है। इस लेख में हम आपके लिए इससे संबंधित सभी जानकारी लेकर आए हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि इसको किस तरह सही से लगाया जा सकता है।

क्या है सोप नेल्स ट्रेंड?

सोप नेल्स ट्रेंड एक मिनिमलिस्ट और सॉफ्ट-शीर मैनीक्योर स्टाइल है। इस स्टाइल में नाखूनों को इस तरह से सजाया जाता है, जिससे नाखून नेचुरल, साफ सुथरे और चमकदार लगते हैं। इसको लगाने से ऐसा लगता है कि आपके नाखून अभी भी साबुन से धोए गए हैं। सोप नेल्स डिजाइन अधिक चमकीला नहीं होता है। अगर आप क्लासिक लुक चाहते हैं तो इसका उपयोग कर सकते हैं।  

किस रंग का किया जाता है उपयोग

सोप नेल्स ट्रेंड में नाखूनों पर हल्के गुलाबी या फिर मिलते जुलते पारदर्शी रंगों का उपयोग किया जाता है, जिसके कारण नाखून नेचुरल लगते हैं। सोप नेल्स ट्रेंड के लिए छोटे और गोल आकार के नाखून परफेक्ट माने जाते हैं। ऐसे नाखूनों पर इसका लुक काफी बेहतर तरीके से आता है। वहीं, इस ट्रेंड में नाखूनों पर एक चमकीला कोट के साथ फिनिश दिया जाता है, जिससे नाखून गीले और चमकदार दिखाई पड़ते हैं।

कैसे पाएं सोप नेल्स?

सोप नेल्स के लिए आप सबसे पहले नाखूनों को अच्छी तरह से साफ करें। अब आप नाखूनों के आस पर के त्वचा को सही से क्लीन करें। अब आप अपनी त्वचा से मिलती जुलती रंग या फिर हल्के गुलाबी शेड से अपने नाखूनों पर इसका एक या फिर दो परत लगाएं। अब इसके बाद आप नाखूनों पर एक चमकदार और नेचुरल कलर वाला कोट लगाएं। इस तरह आप सोप नेल्स वाला डिजाइन पा सकते हैं। आगे पढ़िएः होली खेलने से पहले बालों में क्या लगाएं? Shahnaz Husain से जानें कैसे करें स्किन और हेयर का बचाव