‘शादी’, ये शब्द अपने आप में कई भावनाओं को समेटे हुए है। शादी के बंधन में बंधकर दो लोग हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाने और हर मुश्किल में साथ खड़े रहने का वादा करते हैं। इसके अलावा शादी का बंधन दो लोगों के साथ-साथ दो परिवारों को भी जोड़ता है। अब, आपने लव मैरिज या अरेंज मैरिज के बारे में सुना होगा लेकिन इनसे इतर क्या आप लैवेंडर मैरिज (Lavender Marriage) के बारे में जानते हैं? अगर, नहीं तो यहां हम आपको इसी अनोखी शादी के बारे में बता रहे हैं-

क्या होती है लैवेंडर मैरिज? (What is Lavender Marriage?)

बता दें कि लव या अरेंज मैरिज की तरह ही लैवेंडर मैरिज भी पूरे रीति-रिवाजों के साथ की जाती है। इस शादी में भी लड़का और लड़की सात फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं, दो परिवार आपस में जुड़ते हैं, नई दुल्हन सभी रस्मों को निभाती है। हालांकि, आम दिखने वाली ये शादी असल में उतनी आम नहीं होती है। इससे अलग लैवेंडर मैरिज को होमोसेक्सुएलिटी से जोड़कर देखा जाता है।

आसान भाषा में समझें पूरा कांसेप्ट

दरअसल, जब कोई पुरुष महिला के प्रति आकर्षित न होकर पुरुष के प्रति आकर्षित होता है, तो उसे गे (Gay) कहा जाता है। ठीक इसी तरह जब महिला का सेक्सुअल ओरियंटेशन यानी यौन आकर्षण किसी महिला की ओर होता है, तो उसे लेस्बियन (Lesbian) कहा जाता है। वहीं, कई बार समाज में खुद को आम कपल दिखाने के लिए गे और लेस्बियन आपस में शादी कर लेते हैं, इसी शादी को लैवेंडर मैरिज कहा जाता है।

यानी लैवेंडर मैरिज समाज के लिए बिल्कुल आम शादी जैसी ही होती है लेकिन इसके पीछे का सच केवल शादी के बंधन में बंधने वाले कपल्स ही जानते हैं। दो लोग लैवेंडर मैरिज करते हैं, ताकि शादी का ठप्पा लग जाने के बाद वे गुपचुप तरीके से बिना किसी परेशानी के अपने-अपने पार्टनर के साथ अपनी आगे की जिंदगी बिता सकें।

उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Simmer Dating: क्या होती है सिमर डेटिंग? जानें आम रिश्ते से कैसे अलग है डेट करने का ये तरीका और क्या हैं इसके फायदे