What is Grey Divorce and it’s Rising Trend: शादी पति और पत्नी के बीच का पवित्र रिश्ता होता है। इस रिश्ते में कपल्स के बीच प्यार और मजाक के साथ-साथ कई बार लड़ाई-झगड़ा और नोकझोंक भी होता रहता है। हालांकि, कई बार ये नोकझोंक बड़े महंगे पड़ते हैं और बात बढ़ते-बढ़ते डिवोर्स तक पहुंच जाती है। यहां तक की कई बार इसको कारण लोग तलाक भी ले लेते हैं।
वहीं, इंटरनेट पर आज के समय सबसे अधिक चर्चा ग्रे डिवोर्स (Grey Divorce) की हो रही है। ऐसे में आज इस लेख में हम ग्रे डिवोर्स के बारे में पूरी डिटेल में जानेंगे।
क्या होता है ग्रे डिवोर्स: What is Grey Divorce?
ग्रे डिवोर्स (Grey Divorce) को सिल्वर स्प्लिटर्स (Silver Splitters) या फिर डायमंड तलाक भी कहा जाता है। इसमें पति और पत्नी करीब 50 या उससे अधिक की उम्र तक शादीशुदा जिंदगी जीते हैं और उसके बाद दोनों अलग रहने का फैसला करते हैं। यानी इस केस में पति-पत्नी शादी के बाद करीब 15-20 साल तक साथ रहते हैं और वह अचानक अलग हो जाते हैं। इसको ही ग्रे डिवोर्स कहा जाता है। ग्रे डिवोर्स का मतलब उस तलाक से भी होता है, जो बाल पकने की उम्र में लिया जाता है।
ग्रे डिवोर्स लेने का क्या है कारण: What Causes Grey Divorce?
एक उम्र के बाद तलाक होने के कारणों में सबसे कॉमन जीवन में अकेलापन होना होता है। अधिकतर लोगों का तलाक एक दूसरे से लगाव खत्म हो जाने के कारण होता है। ऐसे में पति और पत्नी के बीच बात-बात पर लड़ाई होती रहती है। वहीं, तलाक के कारणों में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी शामिल है। सोशल मीडिया के समय में नए-नए लोगों से रिश्ते बनाने के कारण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का केस बढ़ रहा है, जिसके कारण तलाक के मामले बढ़ रहे हैं।
ग्रे डिवोर्स के संकेत: Signs of gray divorce
कहा जाता है कि तलाक होने से काफी समय पहले ही मानसिक तौर पर पहली ही तलाक हो गया होता है। तलाक हो या ग्रे तलाक इसके संकेत पहले ही आने शुरू हो जाते हैं। इसके संकेतों की बात करें तो इसमें कम्युनिकेशन गैप, लंबे समय से एक दूसरे के बीच आई दूरी, आपसी तालमेल न होना, बच्चों के घर से जाने के बाद अकेलापन महसूस होना शामिल है। ये संकेत पति-पत्नी को धीरे-धीरे तलाक की स्थिति की ओर ले जाती है।
ग्रे डिवोर्स से कैसे निपटें: How to deal with Gray Divorce?
ग्रे डिवोर्स से निपटने के लिए आप अपने लाइफ में फिर से खुलकर जीने की एक बार और कोशिश करें। इसके लिए आप अपने पुराने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। इसकी शुरुआत आप अपने दोस्तों को फोन कॉल कर के कर सकते हैं। आप दोस्तों के अलावा अपने परिवार के साथ भी समय बिता सकते हैं। अगर किसी भी तरह की कोई मेंटली परेशानी हो रही है तो आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं। इस तरह आप ग्रे डिवोर्स से निपट सकते हैं।
ग्रे डिवोर्स के फायदे और नुकसान: Grey divorce pros and cons
ग्रे तलाक के फायदे और नुकसान अलग-अलग व्यक्तियों की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। अगर हम इसके फायदे की बात करें तो लोग तलाक के बाद भी करीब 50 साल की उम्र में अपने जीवन में नई शुरुआत कर सकते हैं। वह तनावपूर्ण रिश्ते से अलग होकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। हालांकि, इसके नुकसान भी अधिक हैं। अगर नुकसान की बात करें तो ग्रे डिवोर्स वाले लोगों को भविष्य की अनिश्चितता सताती रहती है। उन्हें बुढ़ापे में अकेले रहने का डर बना रहता है।
भारत में ग्रे तलाक कौन ले रहा है?
भारत में कई ऐसे मशहूर हस्ती हैं, जिनका ग्रे डिवोर्स हुआ है। ग्रे डिवोर्स की लंबी फेहरिस्त में ताजा नाम ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) और उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) का जुड़ा है। इससे पहले आमिर खान (Aamir Khan), कमल हासन (Kamal Haasan), आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) , कबीर बेदी (Kabir Bedi) सहित कई लोगों का ग्रे तलाक हुआ है।