शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लोग नॉर्मल पानी पीते हैं। हालांकि, आज के समय में हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए लोग तरह-तरह के ड्रिंक्स का भी सेवन करने लगे हैं। इन्हीं में से एक है Alkaline Water। आप भी नॉर्मल पानी की जगह इसका सेवन कर सकते हैं।
Alkaline Water क्या होता है?
अल्कलाइन वॉटर को क्षारीय पानी भी कहा जाता है। दरअसल, नॉर्मल पानी का pH लेवल 7 के आसपास होता है, जबकि अल्कलाइन वॉटर का pH लेवल 8 से 9 के बीच होता है। इसके सेवन से बॉडी का एसिड बैलेंस बना रहता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।
अल्कलाइन वॉटर में होते हैं कई तरह के मिनरल्स
अल्कलाइन वॉटर में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और बाइकार्बोनेट जैसे कई मिनरल्स होते हैं, जो बॉडी के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से बॉडी का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है। हर रोज अल्कलाइन वॉटर पीने से शरीर से हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे स्किन भी ग्लो करने लगती है।
कैसे बनाएं Alkaline Water?
अल्कलाइन वॉटर आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक लीटर फिल्टर वाला पानी लें। अब इसमें 4–5 नींबू के स्लाइस, 6–7 खीरे के पतले टुकड़े और 8–10 पुदीने की पत्तियां डालें। आप इसमें कीवी के भी कुछ टुकड़े मिला सकते हैं। अब इस मिश्रण को 4–6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इस तरह आप इस पानी का सेवन कर सकते हैं।
कब करें सेवन?
अल्कलाइन वॉटर को आप सुबह खाली पेट भी पी सकते हैं। इसके बाद आप पूरे दिन इसे नॉर्मल पानी की जगह पी सकते हैं। आप इसे शुरुआत में धीरे-धीरे अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। कुछ दिन इस पानी को पीने के बाद शरीर को इसकी आदत लग जाती है।
बारिश में फ्रिज को कैसे करें क्लीन? इन 3 टिप्स से पीले दाग भी आसानी से होंगे साफ