आपने गौर किया होगा कि किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले स्पंज कई अलग-अलग कलर में आते हैं। अब, अधिकतर लोगों का मानना होता है कि स्पंज के ये रंग केवल दिखावटी या उनकी सुंदरता बढ़ाने के लिए होते हैं। जबकि असल में ऐसा नहीं है। इससे अलग किचन स्पंज के प्रत्येक रंग के पीछे एक खास मतलब छिपा होता है और इसी मतलब के आधार पर उसका उपयोग करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइए समझते हैं इस बारे में विस्तार से-
रंग देखकर करें किचन स्पंज का इस्तेमाल
हरे रंग के स्पंज
सबसे पहले बात हरे रंग की करें, तो इस तरह के स्पंज आमतौर पर अधिक खुरदुरे और अब्रेसिव होते हैं, जो जिद्दी दाग, जले हुए खाने के अवशेष और कठोर सतहों से गंदगी हटाने के लिए उपयुक्त होते हैं। इनका उपयोग स्टेनलेस स्टील के बर्तन, कढ़ाई और ग्रिल जैसी सतहों की सफाई के लिए किया जा सकता है। वहीं, इनका उपयोग नॉन-स्टिक पैन या एनामेल वाली सतहों पर नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनकी कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लाल रंग के स्पंज
लाल स्पंज अत्यधिक अब्रेसिव होते हैं। यानी इन्हें कठोर सफाई के लिए डिजाइन किया जाता है। ऐसे में आप लाल रंग के स्पंज का इस्तेमाल ओवन, ग्रिल और अन्य ऐसे उपकरणों की सफाई के लिए कर सकते हैं, जहां कठोर दाग और ग्रीस जमा होते हैं। इनका उपयोग केवल उन सतहों पर करना चाहिए जो खरोंच के प्रति संवेदनशील नहीं हैं।
पीले रंग के स्पंज
पीले स्पंज कम खुरदुरे होते हैं। ऐसे में इस रंग के स्पंज का इस्तेमाल आप नाजुक सतहों की सफाई के लिए कर सकते हैं। जैसे आप पीले रंग के स्पंज से नॉन-स्टिक बर्तन या कांच के बर्तन साफ कर सकते हैं। ये सतहों को खरोंचने का जोखिम कम रखते हैं।
नीले रंग के स्पंज
इन सब से अलग नीले स्पंज भी कम खुरदुरे होते हैं और विशेष रूप से कांच, चीनी मिट्टी और सिरेमिक जैसी नाजुक सतहों की सफाई के लिए डिजाइन किए जाते हैं।
ऐसे में किचन स्पंज के रंग पर ध्यान देकर और सही रंग के स्पंज का चुनकर, आप न केवल सफाई की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं, बल्कि इससे आपके बर्तनों की चमक भी लंबे समय तक बरकरार रहेगी।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- लगातार झड़ते बालों पर लगेगा लगाम, बस प्याज के रस में मिलाकर लगाएं ये 2 चीज
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट्स से जरूर परामर्श करें।