नहाना आपकी दिनचर्या का हिस्सा होता है। नहाने की शुरुआत हर एक व्यक्ति अलग-अलग तरीके से करता है। कोई नहाते समय सबसे पहले पैर धोता है तो कोई सिर पर पानी डालकर स्नान की शुरुआत करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने का तरीका आपके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ बताता है। आइए जानते हैं कि नहाते वक्‍त सबसे पहले शरीर का कौन सा अंग साफ करने से आपकी पर्सनालिटी के बारे में क्या कुछ पता चलता है।

1.गर्दन से शुरुआत करते हैं- अगर आप नहाने की शुरुआत गर्दन पर पानी डालने से करते हैं तो इससे पता चलता है कि आप कठोर परिश्रम करने वाले और सकारात्मक होते हैं। साथ ही अपने प्रतियोगियों से हमेशा आगे निकलना चाहते हैं।

2. पीठ पर पानी डालना- नहाने की शुरुआत अगर पीठ से करते हैं तो इसका मतलब है कि आप काफी सावधान रहने वाले होते हैं और लोगों पर आसानी से भरोसा नहीं करते हैं।

3. चेहरे पर पानी डालना- अगर आप नहाने की शुरुआत चेहरे पर पानी डालने से करते हैं तो इससे पता चलता है कि आप इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं।

4. पैर धोने से – पैर शक्ति का प्रतीक होते हैं। अगर आप नहाने के समय सबसे पहले पैरों पर पानी डालते हैं तो समझ जाएं कि आप दूसरे लोगों को अपनी पसंद-नापसंद बनाने से बिल्कुल भी नहीं कतराते हैं। अगर आप पहले अपनी बगलें साफ करते हैं तो आप अपने सोशल सर्कल को अच्छी तरह संंभालने वाले व्यक्ति माने जाते हैं।

5. सिर धोने से- अगर आप नहाने की शुरुआत सिर पर पानी डालने से करते हैं तो आप बहुत ही प्रेक्टिकल माने जाते हैं। साथ ही आप अपने जीवन में शिष्टाचार का पालन करने वाले होते हैं।