शरीर की ऊर्जा बढ़ाने से लेकर स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने में केले का सेवन फायदेमंद होता है। वजन कम करने, पेट की समस्या दूर करने जैसी कई समस्याओं से निजात दिलाने में केले का सेवन फायदेमंद होता है। केले में विटामिन बी6, पोटेशियम, कॉपर, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 2 केले खाना आपके लिए लाभदायक होता है। केले का सेवन कई तरीकों से भी किया जा सकता है। आप शेक, स्मूदी या सलाद में भी केले का सेवन कर सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि रोजाना 2 केले खाने से क्या फायदे होते हैं।
कब्ज का इलाज:
केले में डाइट्री फाइबर होते हैं जो बोवेल मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे आपको कब्ज की समस्या नहीं होती है या इसका इलाज करने में मदद मिलती है।
वजन कम करने में मददगार:
एक केले में लगभग 90 कैलोरी होती हैं जो वजन कम करने में मददगार होता है। इसके साथ ही केले में फाइबर होता है जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना दो केले का सेवन करने से हंगर हार्मोन बाधित होते हैं जिससे आप ज्यादा नहीं खाते हैं।
हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है:
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम फायदेमंद होता है। जब आप रोजाना 2 केले का सेवन करते हैं तो इससे शरीर को कैल्शियम के अवशोषण में मदद मिलती है। जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।
हाई ब्लड प्रेशर से रोकथाम:
जब आपका ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है तो उस दौरान नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके लिए केले का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें कम मात्रा में नमक और उच्च मात्रा में पोटेशियम होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को निंयत्रित करने में मदद करता है।
एनीमिया से रोकथाम:
केले में उच्च मात्रा में आयरन होता है जो एनीमिया से ग्रसित व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता हैं। एनीमिया एक स्थिति है जिसमें आपके खून में लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा कम हो जाती है। जिसकी वजह से थकावट, सांस लेने में दिक्कत होती है।