Yoga for Weight Loss: आज की आधुनिक लाइफस्टाइल का हमारे शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कई लोगों का मानना है कि मोटापा वंशानुगत होता है। बाबा रामदेव बताते ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उनके अनुसार इसके लिए हमारा खान-पान, रहन-सहन, तनाव और जरूरत से ज्यादा काम जिम्मेदार है। मोटापा के कारण हृदय रोगों के ख़तरे के साथ जोड़ों में दर्द होने लगता है। बाबा रामदेव इन सभी समस्याओं का समाधान योग व व्यायाम को बताते हैं। न केवल वेट लॉस बल्कि शरीर में स्फूर्ती और लचीलापन लाने में भी योग मददगार साबित होता है। आइए जानते हैं रामदेव बाबा द्वारा बताए गए उन 5 योगासनों के बारे में जानते हैं जो वजन घटाने के साथ ही अन्य बीमारियों को दूर रखने में भी मददगार हैं –

त्रिकोणासन: इसमें दोनों पैरों को 3 फुट की दूरी पर करने के बाद दोनों हांथों को कंधे की सीधी रेखा में कर लें। इसके बाद कमर को मोड़ते हुए दायें हाथ से दायां पैर व बांया हाथ ऊपर की तरफ करें और बायें हाथ से बायां पैर को छूएं। इसे 20 से 30 बार खाली पेट करें। ऐसा करने पर आपके शरीर की चर्बी कम होगी।

पादहस्तासन: इससे हृदय रोगों में लाभ मिलता है। पेट, मस्तिष्क संबंधी बीमारियों में भी आराम मिलता है। इस योग में खड़े होकर आगे की ओर झुका जाता है उसके बाद अप ने दोनों हाथों से पैर को छूना पड़ता है। कुछ देर तक उसी स्थिति में रहकर सामान्य मुद्रा में आ जाएं।

बालासन: यह मोटापा दूर करने में सबसे अधिक मददगार होता है। इसमें आप मैट बिछाकर जमीन पर एड़ियों के बल बैठ जायें, फिर सांस छोड़ते हुए अपना माथा जमीन से लगा दें। इसके बाद इस स्थिति में 3 मिनट तक रहने की कोशिश जरूर करें।

नौकासन: इसे करने के लिए आकाश की तरफ मुंह करके लेट जायें। इसके बाद पैरों को और हाथों को हवा में उठाते हुए नौका के आकार की तरह हो जायें। इस आसन को 20 से 30 सेकंड करने के बाद वापस आराम की मुद्रा में आ जायें।

अनुलोम विलोम प्राणायाम: आप पहले पद्मासन में बैठ कर दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। इसके बाद एक हाथ से नाक के एक छिद्र को बंद करके दूसरे से सांस अन्दर लें और फिर छोड़ें। ऐसा ही दूसरे नाक के छिद्र के साथ भी करें।