परिणीति चोपड़ा बचपन से ही काफी गोल-मटोल रही हैं। बढ़ा हुआ वजन उनके लिए तमाम परेशानियों की वजह बना हुआ था। उन्होंने सही शेप में आने के लिए काफी मेहनत किया है। परिणीति को एक्सरसाइज बिल्कुल पसंद नहीं था लेकिन वजन कम करने के लिए उन्होंने न सिर्फ जिम ज्वाइन किया बल्कि अपनी लाइफस्टाइल में भी बहुत सारे बदलाव किए। बॉलीवुड में आने के बाद अपने वजन को लेकर किए जाने वाले कमेंट्स से परिणीति काफी परेशान रहती थीं। इस वजह से भी उन्होंने अपना वजन कम करने का फैसला किया।
वर्कआउट प्लान – परिणीति चोपड़ा एक जमाने में 86 किलो की हुआ करती थीं। उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए अपनी दिनचर्या में काफी बदलाव किए। और इस तरह से तकरीबन 28 किलो तक वजन कम किया। वह अपने दिन की शुरूआत जॉगिंग से करती हैं और इसके बाद योगा करती हैं। योग के विभिन्न आसनों के अलावा वह मेडिटेशन भी करती हैं। इसके अलावा अपनी मनपसंद एक्टिविटीज जैसे – स्विमिंग, हॉर्स राइडिंग आदि भी उनकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने के लिए परिणीति रोज डांसिंग और कार्डियो एक्सरसाइज भी करती हैं।
डाइट प्लान – वजन कम करने के लिए वर्कआउट के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी खास ध्यान देना होता है। फैट कम करने के लिए पूरी तरह से खाना-पीना छोड़ने की बजाय उन चीजों का सेवन बंद करना चाहिए जो फैट बढ़ाने में मददगार होती हैं। परिणीति ने अपने वेट लॉस प्लान के दौरान पिज्जा, बर्गर, पास्ता सहित तमाम फास्ट फूड्स का सेवन बिल्कुल बंद कर दिया था। ये फूड्स उन्हें बेहद पसंद थे। इसके अलावा उन्होंने अपने डाइट प्लान का बड़े ही अनुशासित ढंग से पालन किया था।
परिणीति अपने ब्रेकफास्ट में एक गिलास के दूध के साथ मक्खन-ब्रेड, दो एग्स व्हाइट और जूस का सेवन करती हैं। इसके अलावा लंच में वह दाल, रोटी, ब्राउन राइस, हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद लेती हैं। उनके डिनर में कम तेल वाला सादा खाना, एक गिलास दूध और चॉकलेट शेक शामिल होता है। परिणीति सोने से दो घंटे पहले हर हाल में अपना डिनर कर लेती हैं।