Naagin 4 Actress Nia Sharma Weight Loss, Diet Plan, Fitness Tips: निया शर्मा छोटे पर्दे की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं और उनके फैशन और ड्रेसिंग सेंस को भी लोग बेहद पसंद करते हैं। बॉम्बे टाइम्स के साथ अपनी हालिया बातचीत में, निया ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपना वजन कम किया। पूर्व खतरो के खिलाड़ी प्रतियोगी निया शर्मा ने बताया कि, “लोगों ने मुझे हमेशा किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा है जो बिल्कुल फिट है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैंने खुद को अच्छी तरह से मेंटेन कर रखा है। लेकिन, समय के साथ, शारीरिक कारण होते हैं जिसके कारण आप वेट गेन कर लेते हैं। पिछले कुछ सालों में वजन कम करने के लिए मैंने काफी मेहनत की है।”

निया शर्मा वर्कआउट: निया शर्मा में इंटरव्यू में बताया कि, वह हार्डकोर एक्सरसाइज करना पसंद नहीं करती हैं। इसके बजाया वह अपने खाने के पैटर्न को कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं। इसके अलावा उन्हें जॉगिंग पर जाना भी पसंद हैं। निया ने बताया, “मैं ज्यादा योगा या जिम जाना पसंद नहीं करती हूं क्योंकि मेरा पास इतना समय नहीं रहता है। इसके बजाया मैं डार्क चॉकलेट और जंक फूड्स को खाना छोड़ना प्रेफर करती हूं। इसके अलावा मैं आमतौर पर घर का खाना पसंद करती हूं।”

निया शर्मा डाइट प्लान: निया शर्मा एक हेल्दी और स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करती हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि वह वजन कम करने के लिए पहले कई बार भूखी रह जाती थीं जिसके कारण उनकी स्किन और बाल प्रभावित होते थे। अब वह इस बात को समझ गई हैं कि खाना कितना जरूरी होता है। इसलिए वह वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं।

बता दें कि निया शर्मा वेजिटेरियन हैं और इसलिए आमतौर पर वह घर का खाना ही खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह पेट को भरा रखने के लिए अंडा खाती हैं क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है। वह रोटी के बजाय चावल खाना प्रेफर करती हैं। उनकी डाइट में चीट डेज नहीं होता है। हालांकि उन्हें हक्का नूडल्स बेहद पसंद है, लेकिन वह इसके बजाय घर के पके हुए राजमा चावल खाना पसंद करती हैं। निया कैफीन की दीवानी नहीं हैं। वह कॉफी या चाय के बजाय एक गिलास दूध पीना पसंद करती हैं।

(और Lifestyle News पढ़ें)