पेट की चर्बी आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है। बेली फैट की वजह से दिल की बीमारी, हाइपरटेंशन, डायबिटीज और कैंसर तक होने का खतरा होता है। ऐसे में इससे समय रहते निजात पाना जरूरी है। खीरे में 95 प्रतिशत तक पानी होता है। इसमें फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इस वजह से यह हमारे शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर कर पेट की चर्बी दूर करने के साथ साथ इससे जुड़ी तमाम समस्याओं से भी निजात दिलाता है। तो चलिए जानते हैं कि खीरे के जूस से पेट से जुड़ी समस्याएं कैसे सही हो जाती हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल करता है कम – खीरे में इथेलॉल नाम का तत्व पाया जाता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही ब्लड ग्लूकोज के स्तर में भी कमी लाता है। चूंकि बेली फैट का सीधा संबंघ डायबिटीज से होता है ऐसे में खीरे के जूस का सेवन पेट की चर्बी में कमी करके डायबिटीज के खतरे को टालने में आपकी मदद कर सकता है।

बॉडी डिटॉक्स करने के लिए – खीरे में पानी की काफी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में खीरे के जूस का सेवन आपके शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर करने में मदद करता है। इससे शरीर में सूजन कम होती है और पेट के मसल्स मजबूत होते हैं।

पेट की इर्रिटेशन दूर करने के लिए – पेट में अल्सर हो जाने की वजह से भी सूजन आदि की समस्या हो जाती है। खीरा इस समस्या से निजात दिलाने वाली एक महत्वपूर्ण औषधि है। यह सूजन से आराम दिलाता है और पेट में इर्रिटेशन से भी निजात दिलाता है।

कब्ज से राहत दिलाए – पाचन तंत्र के लिए खीरा बेहद लाभकारी फूड है। खीरे में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कच्चा खीरा पेट साफ करने में मददगार होता है जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती।