How To Dress To Hide Belly Fat: आजकल हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है। खासतौर पर महिलाओं के बीच लुक को लेकर काफी होड़ रहती है। लेकिन सिर्फ लेटेस्ट ट्रेंड के कपड़े पहनने से आप स्टाइलिश नहीं हो जाते। स्टाइलिश दिखने के लिए आपको अपनी बॉडी शेप के हिसाब से कपड़े पहनना आना चाहिए। अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त महिलाएं अक्सर इस बात को लेकर भ्रमित रहती हैं कि क्या पहना जाए।

कभी-कभी फैशन ट्रेंड के हिसाब से कपड़े (Dress with Fashion Trends) पहनकर महिलाएं मोटी दिखती हैं। अगर आपका भी वजन ज्यादा है और आपको नहीं पता कि आपके हिसाब से क्या परफेक्ट है, तो यहां हैं फैशन टिप्स, जिससे आप खुद को अच्छे से प्रेजेंट कर सकती हैं और स्टाइलिश (Stylish dresses to hide a tummy) और स्मार्ट दिख सकती हैं।

मोनोक्रोमॅटिक शेड्स

मोटे लोगों को कपड़ों का चुनाव करते समय अपने रंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि रंग आपके लुक को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। जिन लोगों का वजन ज्यादा है उन्हें मोनोक्रोमैटिक शेड्स पहनने चाहिए। ऊपर से नीचे की ओर मोनोक्रोमैटिक रंग पहनने से शरीर पर वर्टिकल लेंथ बनती है। इससे आप थोड़े लम्बे दिखते हैं और आप थोड़े कम मोटे (How to Hide your Belly) दिखते हैं।

Malaika Arora से जानिए कैसे कम करें Belly Fat और पाएं Slim काया; देखें VIDEO

काला पहनें

अधिक वजन वाले लोगों के लिए काला रंग सदाबहार माना जाता है। आप इसे कभी भी और कहीं भी ले जा सकते हैं। यह रंग भ्रम पैदा करता है। इससे आपका मोटापा इसमें जल्दी नजर नहीं आता है। काले रंग के अलावा आप अन्य गहरे रंग जैसे बैंगनी, गहरा भूरा, गुलाबी, लाल और नीला भी आज़मा सकते हैं। इसे पहनकर आप थोड़ी स्लिम दिखेंगी।

कई रंगों वाले कपड़े

अगर आप मल्टीकलर आउटफिट्स पहनने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा लाइट और डार्क कलर का कॉम्बिनेशन भी आपको स्लिम दिखने में मदद करेगा। यदि आपके कंधे चौड़े हैं, तो आपको गहरे रंग के टॉप और हल्के रंग के बॉटम्स पहनने चाहिए। यदि आप कोई प्रिंट जोड़ना चाहते हैं, तो हमेशा एक छोटा प्रिंट चुनें।

इन रंगों से बचें

मोटे व्यक्तियों को सफेद और खाकी रंग से परहेज करना चाहिए। ये रंग आपको मोटा और फूला हुआ दिखाते हैं। अगर आप पैंट, जींस या शर्ट के ऊपर जैकेट पहनना चाहती हैं, तो हमेशा वर्टिकल पिनस्ट्राइप के साथ डार्क कलर का टॉप या बॉटम चुनें। वे आपकी ऊंचाई पर जोर देते हैं और आपके मोटापे को छिपाने का काम करते हैं।