Water Diya for Diwali 2024: दिवाली पर लोग घरों की सजावट करते हैं। घर का हर कोना सजाते हैं। इसमें लोग तरह-तरह की चीजों से सजावट करते हैं जिसमें एक पानी वाला दिया भी शामिल है। लोग महंगे दाम पर पानी वाला दिया खरीदते हैं जबकि आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। आप अपने घर में कांच के गिलास और बॉटल से इसे बना सकते हैं। आपको बस इसके लिए फूल और कुछ चीजों की जरूरत है और आप आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं दिवाली 2024 के लिए पानी वाला दिया कैसे बनाएं।

पानी वाला दिया कैसे बनाएं-How To Make Your Own Diy Diya

सामग्री
-पानी
-लंबी वाली रुई बत्ती
-तेल
-फूल-पत्ते
-परफ्यूम
-प्लास्टिक काटकर उसमें छेद कर लें।

पानी वाला दिया बनाने का तरीका

-पानी वाला दिया बनाने के लिए आपको करना ये है कि एक कांच वाला गिलास लें और इसमें फूल और पत्ते डाल लें।
-इसके बाद इसमें पानी भर लें और फिर एक प्लास्टिक काटकर इसमें छेद कर लें।
-इसमें से लंबी वाली रुई बत्ती निकाल लें।
-अब पानी से भरे गिलासे में सरसों का तेल डालें।
-कोई परफ्यूम डाल लें।
-अब बत्ती लगाएं और फिर इसे जला लें।

इस दिय को आप सेंटर टेबल पर और फिर घर के चारों तरफ अलग-अलग जगहों पर लगा सकते हैं। कुछ नहीं तो इसे आप अपने घर के आगे लगा सकते हैं। इस प्रकार से आप खूबसूरती के साथ अपने घर को इन दियों से रोशन कर सकते हैं। तो इन टिप्स को अपनाएं और फिर घर पर ही इन दियों को बनाकर दिवाली को रोशन करें। तो अगर आपने इसे कभी ट्राई नहीं किया तो एक बार जरूर ट्राई करें।

इसी प्रकार से आप घर में मिठाई भी बना सकते हैं क्योंकि बाजार में मिलावटी मठाईयां मिल रही हैं। तो आइए जानते हैं दिवाली पर बिना खोया के बनाएं Dry Fruits Barfi, मुंह में जाते ही घुल जाएंगी, एक बार चखकर कभी नहीं भूलेंगे स्वाद

F