Wasp bite : गर्मी के दिनों में घर के कोने, बालकनी, गार्डन या फिर छत पर ततैया (Wasps) का छत्ता नजर आने लगता है। ततैया जब काटती है तो इसका डंक लगने से लोगों को काफी परेशानी होती है। अगर किसी ने उनके छत्ते को गलती से छेड़ दिया तो परिणाम गंभीर भी हो सकते हैं। ततैया के काटने पर लोगों को तेज दर्द, सूजन और खुजली की दिक्कत होने लगती है।
अगर दिक्कत ज्यादा बढ़ जाए तो त्वचा पर मोटे चकत्ते या फिर बुखार जैसी समस्या भी हो सकती है। लेकिन अगर आप समय रहते कुछ घरेलू उपाय अपना लें तो इन तरह की दिक्कतों से बचा जा सकता है। इसके साथ ही आपको दर्द और सूजन में भी आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
जलन शांत करने को करें सिंकाई
ततैया के काटने पर अगर आपको जलन हो रही है तो आपको प्रभावित जगह पर बर्फ से सिंकाई करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको जलन और सूजन में आराम महसूस होगा। इसे आप दिन में 2 से 4 बार कर सकते हैं।
प्रभावित जगह पर लगाएं शहद
अगर आपको ततैया ने डंक मार दिया है तो प्रभावित जगह पर शहद लगाएं। इससे आपको सूजन और दर्द में आराम महसूस होगा। इसके साथ ही अगर कोई हल्का-फुल्का घाव भी हो गया है तो उसे भरने में मदद मिलेगी।
बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं
ततैया के काटने पर प्रभावित जगह पर आप बेकिंग सोडा का पेस्ट लगा सकती हैं। इसे लगाने से आपको सूजन और जलन दोनों ही दिक्कतों में कुछ हद तक आराम मिलेगा। इन उपायों को अपनाने से आपको राहत महसूस होगी। दिक्कत ज्यादा होने पर डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।