Walking 20 minutes a day: वॉक करने के दौरान सिर्फ हमारा शरीर की इस काम में नहीं इस्तेमाल होता बल्कि, मानसिक सेहत पर भी इसका एक व्यापक असर पड़ता है। इसके अलावा आप सोच भी नहीं सकते कि वॉक करना आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, जब आप वॉक करते हैं तो आपके पैरों के साथ आपके पूरे शरीर में वाइब्रेशन पैदा होती है और दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं। इसके अलावा ये इससे शरीर की गर्मी बढ़ती है और फिर मेटाबोलिक रेट बढ़ जाता है। इससे कैलोरी बर्न करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन में तेजी आती है और फिर शरीर के तमाम अंग तेजी से काम करने लगते हैं। इसी दौरान शरीर को कुछ खास फायदे मिलते हैं। क्या, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

1 महीने तक 20 मिनट वॉक करने के फायदे

स्ट्रेस कम करने में मददगार

एक महीने तक रोजाना 20 मिनट वॉक करने से आपको स्ट्रेस कम करने में मदद मिल सकती है। जब आप वॉक करते हैं तो आप अपनी नसों को शांत करते हैं, जिससे आप कम तनाव महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आप स्ट्रेस फ्री महसूस कर सकते हैं जिससे आपकी मानसिक सेहत सही रहती है।

नींद अच्छी आती है

रोजाना बस 20 मिनट वॉक करने से आपको एक अच्छी नींद आ सकती है। दरअसल, ये शरीर को थकाने का काम करता है और हार्मोनल बैलेंस में मददगार है। इससे आपको एक अच्छी नींद आती है और आप नींद की कमी से बच सकते हैं।

फिगर में रहते हैं आप

1 महीने तक 20 मिनट वॉक करने से आप फिगर में रह सकते हैं। यानी कि आपका वेट बैलेंस रहेगा और फिर फिगर मेंटेन रहेगा। इससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैट जमा नहीं होगा जैसे हिप्स फैट, जांघों और बांहों में फैट जमा होना। इस तरह से शरीर हर प्रकार से फिट एंड फाइन रहता है।

सुंदर बाल और ग्लोइंग स्किन पाने में मददगार

सुंदर बाल और ग्लोइंग स्किन पाने में वॉक करना बेहद फायदेमंद है। दरअसल, लगातार एक महीने तक 20 मिनट वॉक करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिससे सिर पर तेजी से बाल आते हैं और स्किन पोर्स खुल जाते हैं। इससे स्किन तक ऑक्सीजन पहुंचता रहता है और स्किन पूरी तरह से हेल्दी रहती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको रोजाना 30 मिनट तक वॉक करना चाहिए।