Kashmiri lahsun: कश्मीरी लहसुन इस समय का सबसे वायरल फूड है। इन दिनों इसे लोग ऑनलाइन खरीदकर मंगवा रहे हैं और फिर खा रहे हैं। सर्दियों में तो इसकी मांग ही बढ़ गई है। लेकिन क्यों? ऐसा क्या है इस लहसुन में और नॉर्मल लहसुन से ये कितना अलग है। आइए जानते हैं कश्मीरी लहसुन के बारे में विस्तार से। फिर जानेंगे कि वेट लॉस करने वालों के लिए आपको इसे कब खाना चाहिए, कैसे खाना चाहिए और इस लहसुन को खाने के फायदे क्या हैं। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।
कश्मीरी लहसुन क्या है-What is Kashmiri lahsun?
कश्मीरी लहसुन एक प्रकार का लहसुन है जिसमें कि एसिलिन (ancillin) की मात्रा ज्यादा होती है और इसी की वजह से इसमें से अजीब तीखी गंध आती है। इसे स्नो माउंटेन लहसुन या हिमालयन लहसुन भी कहते हैं। ये हिमालय क्षेत्र में पाई जाने वाली लहसुन की एक विशिष्ट किस्म है। नॉर्मल लहसुन की तुलना में यह आकार में बहुत छोटा है। कश्मीर में ये सबसे ज्यादा पाया जाता है। इसे लहसुन की सबसे शुद्ध किस्मों में से एक माना जाता है और ये रेयर है।
नॉर्मल लहसुन से कैसे अलग है कश्मीरी लहसुन-What is the difference between Kashmiri garlic and regular garlic?
ऐसा माना जाता है कि कश्मीरी लहसुन की एक कली नियमित लहसुन की तुलना में सात गुना अधिक शक्तिशाली होती है, क्योंकि इसमें एंसिलिन की मात्रा ज्यादा होती है। इस लहसुन की दो कली भी सेहत के लिए फायदेमंद है।
वेट लॉस के लिए कश्मीरी लहसुन के फायदे-benefits of Kashmiri lahsun for weight loss
वेट लॉस के लिए कश्मीरी लहसुन बहुत फायदेमंद है। ये पहले तो फैट के मेटाबोलिज्म को तेज कर सकती है और फिर वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है। दरअसल, ये शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार है जिससे फैट लेवल में कमी आती है। इसके बाद ये स्टैमिना बूस्टर की तरह काम करती है और एक्सरसाइज टाइम को बढ़ाने में मददगार है। इस प्रकार से ये लहसुन का सेवन वेट लॉस के लिए मददगार है।
वेट लॉस के लिए कैसे करें कश्मीरी लहसुन का सेवन
सुबह खाली पेट 2 लौंग का सेवन करें इसके लिए लहसुन को छीलकर अच्छी तरह से चबाकर खाएं। लहसुन का सेवन करने के बाद 1 गिलास गर्म पानी पिएं। फिर इसके गंध और तीखे स्वाद से राहत पाने के लिए तुरंत बाद एक गिलास ठंडा पानी पी लें। इसके अलावा आप सूप में इसे डालकर खा सकते हैं जो कि एक्सरसाइज के लिए स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते हैं। अब क्रिसमस आने वाला है, ऐसे में जानते हैं Christmas Rum Cake में रम क्यों होता है? रेसिपी के साथ जानें इसकी छोटी सी कहानी