Women’s Day 2024 Date and History: आज की महिलाएं सिर्फ घर नहीं चलाती बल्कि देश और दुनिया की तरक्की में भी अपना लोहा मनवा रही हैं। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, कौशल और जज्बे के दम पर अपना लोहा मनवाया है। महिलाओं के हौसले को बढ़ाने के लिए, उनके देश और दुनिया की तरक्की में योगदान करने के लिए और उनकी सराहना करने के लिए ही महिला दिवस मनाया जाता है। हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को समर्पित है। महिलाओं को मान-सम्मान और उनका अधिकार देने के लिए ही महिला दिवस मनाया जाता है।

Happy Women’s Day 2024 Wishes Images, Quotes, Greetings LIVE: Download and Send

महिला दिवस मनाने का चलन 1910 से शुरु हुआ। क्लारा जेटकिन नाम की एक महिला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद रखी थी। इस दिन की शुरूआत 1908 में तब हुई, जब अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पंद्रह हज़ार महिलाओं ने परेड निकाली थी। महिलाओं का परेड निकालने का मकसद था कि उनके काम के घंटे कम हो,उनको अच्छा मेहनताना मिले और उन्हें वोट डालने का भी अधिकार मिले।

कामकाजी महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सन 1910 में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया था। इस सम्मेलन में 17 देशों की 100 कामकाजी महिलाओं में हिस्सा लिया था। पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटज़रलैंड में मनाया गया था। इस साल यानि 2024 में हम 112वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को कब मिली औपचारिक मान्यता

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को औपचारिक मान्यता सन 1975 में मिली। जब संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस का जश्न मनाना शुरू कर दिया तब इस दिन को औपचारिक रूप से मान्यता मिली। संयुक्त राष्ट्र ने इसके लिए पहली थीम 1996 में चुनी थी, जिसका नाम ‘गुज़रे हुए वक़्त का जश्न और भविष्य की योजना बनाना’ था।

महिला दिवस पर जामुनी रंग का भी है खास महत्व

जामुनी रंग को इंसाफ और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। जामुनी, हरा और सफ़ेद रंग को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का रंग माना जाता है। जामुनी रंग इंसाफ़ और सम्मान का प्रतीक है इसलिए इस दिन महिलाएं जामुनी रंग का लिबास पहनना पसंद करती हैं। हरा रंग उम्मीद का तो सफ़ेद रंग शुद्धता को दर्शाता है। ब्रिटेन में महिलाओं के सामाजिक और राजनीतिक संघ ने महिला दिवस से जुड़े इन रंगों की शुरुआत 1908 में की थी।

महिला दिवस कैसे मनाया जाता हैं?

महिला दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए कई देश महिलाओं को आधे दिन की तो कुछ देश महिलाओं को काम से पूरे दिन की छुट्टी देते हैं। महिलाओं को फूल गिफ्ट करते हैं। इस दिन महिलाओं को सफेद,जामुनी और भी कई रंग के फूल गिफ्ट किए जाते हैं। इस दिन को मनाने की शुरुआत दूसरे विश्व युद्ध के बाद रोम से हुई थी। अमरीका में मार्च का महीना महिलाओं को समर्पित हैं। हर साल अमेरिका के राष्ट्रपति इस महीने में अमरीकी महिलाओं की उपलब्धियों का बखान करते हैं।