घने, सुंदर और काले बालों की चाहत हर किसी को होती है। लेकिन आजकल कम उम्र के लोगों में बाल झड़ने और सफेद बालों की समस्या काफी आम हो गई है। ऐसा होने के पीछे का एक सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान होता है। व्यस्त होने के कारण लोग अपना खास ध्यान नहीं रख पाते हैं। कम उम्र में बाल गिरने और सफेद होने के पीछे लाइफस्टाइल और खान-पान के अलावा और भी कई कारण मौजूद हैं। लेकिन लोगों को इसकी सही जानकारी ना होने के कारण वह अपने बालों की सही तरीके से देखभाल नहीं कर पाते हैं। आइए जानते हैं सफेद बाल होने के पीछे क्या-क्या कारण होते हैं-
हेयर केयर प्रोडक्ट्स: कई लोग बालों में अधिक हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जिसके कारण बालों सफेद होना या फिर झड़ने जैसी समस्या होने लगती है। हेयर केयर प्रोडक्ट्स में अधिक मात्रा में हानिकारक केमिकल मौजूद होते हैं जो बालों के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं। इस वजह से कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या होने लगती है।
जेनेटिक: यदि कम उम्र में आपके बाल सफेद हो रहे हैं, तो इस बात की संभावना है कि आपके माता-पिता या दादा-दादी के भी कम उम्र में ही बाल सफ़ेद कर चुके होंगे। आप आनुवंशिकी को नहीं बदल सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने सफेद बालों से परेशान हैं तो आप काले रंग से कलर कर सकते हैं।।
अनहेल्दी डाइट: बालों के सफेद होने के पीछे अनहेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट भी होता है। यदि आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होती है तो उससे भी बाल सफेद हो सकते हैं। कुछ विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट वाले फूड्स विषाक्त पदार्थों के खिलाफ सेल्स की रक्षा करने में मदद कर सकते हैं और बालों को स्वस्थ रख सकते हैं।
हेयर कलर: आजकल बालों को कलर करना काफी ट्रेंड में है। लेकिन क्या आपको पता है हेयर कलर प्रोडक्ट्स में हार्श केमिकल मौजूद होते हैं जो बालों की समस्याओं को बढ़ाते हैं। इतना ही नहीं ये केमिकल्स बालों के सफेद होने का कारण भी बनते हैं। इसके अलावा ये हेयर कलर स्कैल्प को भी प्रभावित करते हैं और बालों के झड़ने का कारण भी बनते हैं।