Yellow saree for pooja: कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि बेहद खास होती है। इस दिन विष्णु प्रिया तुलसी और भगवान शालिग्राम का विधि-विधान से विवाह कराया जाता है। सनातन परंपरा के अनुसार तुलसी विवाह की इस पूजा को विधि-विधान से कराने से सौभाग्य का वरदान मिलता है। इस साल तुलसी विवाह 2 नंवबर को है। इससे पहले कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी है।
यह दिन भी हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। इसी दिन भगवान विष्णु चार महीनों की योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस अवसर पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह दोनों ही दिन भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं। ऐसे में आप इन दोनों दिन पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। पीला और लाल रंग धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आप कुछ खास तरह की साड़ी पहनकर कर स्पेशल नजर आ सकती हैं।

बनारसी साड़ी
देवोत्थान एकादशी या तुलसी विवाह के दौरान आप पीले रंग की बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। बनारसी साड़ी का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता है। इसे आप लोकल मार्केट या फिर ऑनलाइन कही से भी खरीद सकते हैं। पूजा-पाठ के लिए ये सबसे ज्यादा परफेक्ट रहती है।

साटन सिल्क साड़ी
पूजा-पाठ में अगर सुंदर और सोबर दिखना चाहती हैं, तो आपको यलो कलर की साटन सिल्क ट्राई करनी चाहिए। इसमें सुंदर दिखने के लिए आप गोल्ड ज्वैलरी या फिर आर्टिफिशियल ज्वैलरी जरूर पहनें। इसे आप बाद में किसी के हल्दी फंग्शन में भी पहन सकती हैं।

बनारसी सिल्क साड़ी
तुलसी विवाह या एकादशी पूजा के दिन आप बनारसी सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। इसे पहनकर न केवल आपकी सादगी निखरेगी बल्कि आप सुंदर भी नजर आएंगी।
