बढ़ते मोटापे के साथ ही लोग चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी से भी काफी परेशान हैं। आज की आरामदायक जीवन-शैली और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी के कारण लोग मोटापे का शिकार हो जाते है, इस वजह से फेस फैट भी बढ़ जाता है। चेहरे पर चर्बी बढ़ने के कारण डबल चिन, आई बैग्स और फूले हुए गाल चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। साथ ही आपकी उम्र भी ज्यादा दिखने लगती है।

यूं तो लोग खूबसूरत दिखने के लिए तरह-तरह के महंगे ब्यूटी-प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चेहरे की चर्बी को मेकअप प्रोडक्ट्स से कम नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिनके जरिए फेस फैट को कम किया जा सकता है।

नियमित तौर पर करें कार्डियो एक्सरसाइज: कार्डियो एक्सरसाइज चेहरे की चर्बी को हटाने में बेहद ही कारगर मानी जाती हैं। इन एक्सरसाइज के दौरान जंप करने से चेहरे की मसल्स में मूवमेंट होती है, जिससे फेस एक्सरसाइज भी होती है। ऐसे में आप अपने रूटीन में दौड़ना, डांस करना, जॉगिंग और स्विमिंग को शामिल कर सकते हैं। नियमित तौर पर एक महीने तक कार्डियो करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

 

फेशियल एक्सरसाइज: फेस फैट को कम करने के लिए फेशियल एक्सरसाइज बेहद ही जरूरी है। चिन लिफ्ट, जॉ रिलीज, लिप्स पुल, फिस फेस और किस द सीलिंग जैसे फेस योग कर सकते हैं। नियमित तौर पर 15 मिनट तक इनका अभ्यास करने से आपको डबल चिन से निजात मिल सकता है। इसी के साथ आप च्युइंगम खाकर भी चेहरे की एक्‍सरसाइज कर सकते हैं।

खानपान का रखें विशेष ध्यान: फेशियल फैट से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खानपान और डाइट का ख्याल रखने की बेहद ही आवश्यकता होती है। हेल्दी चीजों का सेवन करें, साथ ही अल्कोहल से दूरी बना लें। क्योंकि शराब के सेवन से चेहरे पर चर्बी बढ़ती है।

थायरॉयड टेस्ट: अगर लगातार एक्सरसाइज करने के बाद भी आपका फेस फैट कम नहीं हो रहा तो आपको थायरॉयड का टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। क्योंकि, थायरॉयड के कारण शरीर में फैट बढ़ता है। इस चर्बी को केवल दवाइयों की मदद से ही कम किया जा सकता है।