Toe Rings Designs: बिटिया की शादी में हर कोई कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर देता है। ऐसे में लोगों की कोशिश रहती है कि लाडो को कुछ ऐसा तोहफा दिया जाए जो उसके काम भी आए और उसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके। बिछिया सुहाग की निशानी मानी जाती है। वहीं हिंदू धर्म में शादी के बाद महिला को बिछिया पहनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आपके यहां किसी लड़की की शादी है तो आप उसे बिछिया गिफ्ट कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए ट्रेंडी सिल्वर बिछिया डिजाइन के आइडिया लेकर आए हैं। ये इतने शानदार हैं कि सिल्वर टोरिंग देखते ही बेटी के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। ये ऐसा गिफ्ट होगा जिसे आपकी लाडली सालों-साल याद रखेगी।

नई-नवेली दुल्हन के पैरों में इस तरह के घूंघरू डिजाइन वाले बिछिया बहुत सुंदर लगेंगे। आप बिटिया को गिफ्ट में इस तरह के बिछिया गिफ्ट में दे सकती हैं।

चांदी की चैन से बंधे इस तरह के हैवी बिछिया नई नवेली दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे। किसी भी तीज-त्योहार पर इन्हें पहना जा सकता है।

सोने के दाम तो आसमान छू रहे हैं। ऐसे में चांदी में कुछ हैवी ज्वेलरी देने का सोच रहे हैं तो ऐसे गोलाकार हैवी बिछिया लाडो को गिफ्ट कर सकते हैं।

एक-दो नहीं यहां आपको बहुत सारे बिछिया डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे। कुंदर वर्क में ये सभी डिजाइन बेटी को पसंद आएंगे।

चांदी की चैन में लटकन के साथ इस तरह के बिछिया भी आप गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें एक प्योर सिल्वर की बिछिया डिजाइन है। वहीं दूसरा सिल्वर में कुंदर वर्क के साथ है।

अगर दुल्हन ऑफिस जाती है तो इस तरह के छोटे बिछिया उसको गिफ्ट करें। रोजाना पहनने में ये बहुत आराम देते हैं। जूतों या सैंडल में इन्हें पहनने के बाद दिक्कत नहीं होती है।

मोर, तितली डिजाइन में भी आप बिटिया के लिए बिछिया खरीद या बनवा सकती हैं। ये उसको जरूर पसंद आएंगे। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Couple Matching Outfits: किसी भी फंग्शन में जब पहन कर जाएंगे ये ट्रेंडी कपल मैचिंग आउटफिट, देखते ही रह जाएंगे दुनिया वाले