Engagement Mehndi Design 2025: शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर कोई एक-दूसरे से सुंदर दिखना चाहता है। शादी किसी भी लड़की के जीवन का सबसे जरूरी पल होता है। ऐसे में इससे जुड़े हर फंग्शन में लड़कियां चांद का टुकड़ा लगना चाहती हैं। आउटफिट्स से लेकर ज्वेलरी तक खरीदने के लिए वो कई दिन पहले ही मेहनत करना शुरू कर देती हैं। ऐसे में बात अगर हाथों पर रचने वाली पिया के नाम की मेहंदी की हो तो भला कैसे इससे समझौता किया जा सकता है। शादी से पहले सबसे बड़ा इवेंट होता है सगाई या रिंग सेरेमनी। इस दिन दुल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को रिंग पहनाकर मन ही मन अपना मान लेते हैं। यहां हम आपके लिए सगाई पर लगाने के लिए 2025 की कुछ ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं। ये देखने में इतनी यूनिक हैं कि सगाई वाले दिन लोगों की नजर अंगूठी से ज्यादा आपके हाथों पर होगी।

हर नई दुल्हन जिसकी सगाई होने वाली होती है वो हर एक छोटी-छोटी चीज के लिए बड़े ही मन से तैयारी करती है। ऐसे में ये डिजाइन देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। सगाई के लिए आप अपने हाथों पर ऐसे जोड़े वाली मेहंदी की डिजाइन लगवा सकती हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगेगी। मेहंदी में आप अपने साजन के लिए कुछ स्पेशल मैसेज भी लिखवा सकती हैं।

सगाई के लिए ये मेहंदी बिल्कुल परफेक्ट हैं। कुछ दुल्हनों को महीन और बारीक मेहंदी डिजाइन पसंद आती है। वहीं किसी को फैंसी डिजाइन लगाना लुभाता है। बैक हैंड पर आप इस तरह की मेहंदी लगवा सकती हैं। सगाई क दिन अगर आप गाउन पहन रही हैं तो ये डिजाइन आपके आउटफिट के साथ बहुत अच्छा लगेगा।

रिंग सेरेमनी के फंक्शन को स्पेशल बनाने के लिए आप ऐसे मोर डिजाइन या बेल डिजाइन की मेहंदी लगवा सकती हैं। इससे न केवल हाथ बहुत ज्यादा भरा-भरा नजर नहीं आएगा बल्कि दिखने में बेहद यूनिक लगेंगे।
अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में दुल्हन बनने वाली हैं, तो ये आर्टिकल आपके बड़े काम आ सकता है। इंगेजमेंट के लिए आप यहां से बेस्ट मेहंदी डिजाइन चुनकर अपने हाथों पर बनवा सकती हैं।