Geeta Updesh in Hindi: हर किसी का समय एक जैसा नहीं रहता है। ये वक्त-वक्त पर बदलता रहता है। आज कोई बेहद खुश है तो कल निराश भी हो सकता है। यह समय का खेल है। तभी तो कहा जाता है समय से ज्यादा बलवान कोई नहीं है। कई बार हमारे जीवन में इतना ज्यादा खराब समय आता है कि इंसान पूरी तरह टूट जाता है। उसे निराशा हर तरफ से घेर लेती है। बाहर निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आता है। ऐसे में आपको भगवान श्रीकृष्ण की ओर से कहीं गईं कुछ बातों को स्मरण जरूर करना चाहिए। यहां हम आपके लिए भगवत गीता के 10 प्रेरणादायक कोट्स लेकर आए हैं। जो आपको जीवन में मुश्किल से मुश्किल वक्त में भी हिम्मत देंगे।

गीता उपदेश इन हिंदी | Geeta Updesh in Hindi

गीता उपदेश 1- कर्म करो, फल की चिंता मत करो

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन- श्रीकृष्ण कहते हैं कि हमें सिर्फ अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए, फल की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए।

गीता उपदेश 2- मन ही दोस्त और शत्रु है। मन को नियंत्रित कर हम खुद को ऊंचा उठा सकते हैं।

गीता उपदेश 3- कृष्ण बताते हैं कि मोह, क्रोध, और लोभ आत्मा को बांधते हैं और यही दुख का कारण बनते हैं।

गीता उपदेश 4- हर कठिन परिस्थिति अस्थायी होती है, धैर्य रखें और ईश्वर में विश्वास बनाए रखें।

गीता उपदेश 5- अज्ञानता से मोह पैदा होता है, और ज्ञान से ही आत्मा की शुद्धि होती है।

गीता उपदेश 6- सफलता और असफलता, सुख-दुख को समान भाव से देखने वाला ही सच्चा योगी होता है।

गीता उपदेश 7- भगवान कृष्ण कहते हैं कि जो सच्चे मन से मेरा स्मरण करता है, मैं सदा उसके साथ रहता हूं।

गीता उपदेश 8- जो भी करो, उसे भगवान को अर्पण करके करो, तभी वह सफल होगा। भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि हर कार्य में समर्पण जरूरी है।

गीता उपदेश 9- न जायते म्रियते वा कदाचित्- आत्मा न जन्म लेती है और न ही मरती है। इससे हमें यह सिखने को मिलता है कि हम एक अनश्वर ऊर्जा हैं।

गीता उपदेश 10- भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि लोभ न केवल चरित्र नष्ट करता है, बल्कि जीवन को भटका देता है। ऐसे में लोभ का त्याग ही सबसे उचित होता है।