Rangoli design for diwali images: दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसके लिए कई दिनों पहले ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हर कोी चाहता है कि उनका घर दिवाली पर सबसे सुंदर नजर आए। इसलिए घर को सजाने-संवारने के लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। दिवाली पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए भी यह बनाई जाती है।। अगर आप भी घर में रंगोली बनाना चाहते हैं लेकिन इसे बनाने में एक्सपर्ट नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बेहद कम समय में चूड़ी, थाली और दीए से रंगोली बनाने के तरीके बताने जा रहे हैं।
दिवाली रंगोली डिजाइन | Diwali Rangoli Design
दीये से बनाएं रंगोली
दिवाली पर आप दीए की मदद से इस तरह की रंगोली बना सकते हैं। इसके साथ ही रंगोली बनाकर उसमें दीपक सजा भी सकते हैं। इससे घर रोशनी के साथ रंगों से भी गुलजार हो जाएगा।
चूड़ी की मदद से बनाएं दिवाली की रंगोली
दिवाली की रौनक बढ़ाने के लिए आप इस तरह चूड़ी की मदद से रंगोली तैयार कर सकते हैं। इससे आप घर की चौखट या आंगन को सुंदर तरीके से सजा सकती हैं।
थाली से बनाएं रंगोली की सुंदर डिजाइन
रंगोली को आप थाली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाना न केवल आसान है बल्कि अपनी पसंद मुताबिक रंगों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
यहां देखें रंगोली की कुछ सुंदर डिजाइन
दिवाली पर इस तरह की सुंदर लेकिन सिंपल रंगोली बनाकर भी घर को सजा सकते हैं। अलग-अलग रंगों के साथ-साथ फूल और दीपक आपकी रंगोली में चार-चांद लगा देंगे।