Chanakya Niti: प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए समाज को नई राह दिखाने की कोशिश की थी। उन्होंने न केवल कई ग्रंथों की रचना की बल्कि समाज में रह रहे लोगों का जीवन बदलने की एक कोशिश की। इन्हीं रचनाओं में एक है चाणक्य नीति। इसमें सामाजिक, व्यावसायिक, आर्थिक और कूटनीतिज्ञ नीतियों का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इसमें व्यक्तियों की कई ऐसी आदतों का जिक्र देखने को मिलता है जिसे अपनाने से वह धनवान बन सकता है। चाणक्य नीति में कई ऐसी नीतियों का जिक्र किया गया है जो व्यक्ति को सुख-समृद्धि, खुशहाली बना सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
अर्जित धन का त्याग भी जरूरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस तरह तालाब के जल को स्वच्छ रखने के लिए उसका बहते रहना जरूरी है। उसी तरह कमाए हुए पैसों का त्याग करते रहना ही उसकी रक्षा करना है।
दान जरूर करें
आचार्य चाणक्य ने दान को उत्तम कार्यों में से एक बताया है। इसलिए हमें अपने सामर्थ के अनुसार दान करने की आदत डालनी चाहिए। क्योंकि दान करने की आदत आदमी को अमीर बना सकती है।
बचत भी जरूरी
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सभी लोगों को जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करनी चाहिए। धार्मिक कार्यों या आयोजन के लिए भी सहयोग करना चाहिए। अपनी जरूरतों का भी ख्याल रखना चाहिए। लेकिन बुरे वक्त के लिए धन संचय भी करना चाहिए।
सफलता की चाबी है मेहनत
आचार्य चाणक्य के अनुसार हर मुनासिब चीज को हासिल किया जा सकता है बशर्ते उसके लिए कड़ी मेहनत की जाए। इसलिए लोगों को मेहनत करने की आदत डालनी चाहिए। मेहनत करने वाले व्यक्ति से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।