How to Remove Stretch Marks of Pregnancy at Home: प्रेग्नेंसी में पेट और शरीर के कई अन्य भागों का आकार बदलता है इसकी वजह से शरीर पर बहुत-सी जगह स्टेच मार्क्स आ जाते हैं। यह स्ट्रेच मार्क्स न सिर्फ स्किन का लुक खराब करते हैं बल्कि उम्रभर के लिए त्वचा पर बने रह जाते हैं। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान यह जरूरी हो जाता है कि स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए उपाय किए जाएं।

बाजारों में मिलने वाली स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम केमिकल युक्त होती है। साथ ही इनका रेट भी बहुत ज्यादा हो जाता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लिया जाए। घरेलू उपायों में ऐसे कुछ तेल बताए गए हैं जिनसे प्रेग्नेंसी के स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाया जा सकता है।

नारियल तेल में मिलाएं विटामिन ई कैप्सूल – विटामिन ई को स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए स्ट्रेच मार्क्स के लिए विटामिन ई को बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके लिए 100 ग्राम नारियल के तेल में चार से पांच विटामिन ई के कैप्सूल मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर रोजाना सोने से पहले लगाएं। इसके लगातार इस्तेमाल से आपके स्ट्रेच मार्क्स हट जाएंगे और नए मार्क्स नहीं आएंगे।

बादाम के तेल में मिलाएं आलू का रस – एक आलू लें। उसे कद्दूकस कर सारा रस एक कटोरी में निकालें। अब इस रस में 100 से 150 ग्राम बादाम का तेल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इसे रोजाना दिन में दो बार लगाने से बहुत जल्द स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप स्ट्रेच मार्क्स आते ही लगाना शुरू कर देंगे तो बहुत जल्द मार्क्स गायब हो जाएंगे।

लैवेंडर ऑयल में ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से मिलेगा फायदा – 50 ग्राम लैवेंडर ऑयल लें। इसमें 50 ग्राम ऑलिव ऑयल मिलाएं। इन दोनों तेलों को अच्छे से मिलाकर दिन में तीन से चार बार स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इस तेल को लगातार दो महीने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से निशान गायब होने शुरू हो जाएंगे। लैवेंडर को प्राकृतिक उपायों में बहुत अच्छा माना जाता है। इससे न सिर्फ दागों से छुटकारा मिलता है बल्कि त्वचा में चमक भी आती है।