How to Get Rid of Pimples : पिंपल्स की वजह से न सिर्फ दर्द सहना होता है बल्कि इनके निशान लम्बे समय तक चेहरे से हटते नहीं है। इससे चेहरे का लुक बहुत खराब हो जाता है। ऐसे में हम बहुत-सी क्रीम और फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं। जिनके साइड इफेक्ट भी होते हैं। लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नजर नहीं आ पाता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपायों का रुख किया जाए।
चेहरे पर लगाएं पुदीना पेस्ट – ऐसा माना जाता है कि पिंपल्स गर्मी की वजह से निकलते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए पुदीने का पेस्ट बहुत असरदार माना जाता है। 100 ग्राम पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाएं। ध्यान रहे कि यह पेस्ट बहुत पतला न हो। इसे पिंपल्स पर लगाएं। आप चाहें तो इसे पूरे मुंह पर भी लगा सकते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। आधे घंटे बाद जब भी सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
लौंग का असर है जादुई – ऐसा माना जाता है कि लौंग एक गर्म तासीर का मसाला है। इसे लगाने से मुहांसे गायब हो जाते हैं। एक लौंग लेकर उसे पत्थर पर दो बूंद पानी डालकर घिसें। दो से पांच मिनट में पत्थर पर लौंग का पेस्ट बन जाएगा। इस पेस्ट को चेहरे पर जहां पर पिंपल है सिर्फ वहीं लगाएं। इसे चेहरे पर एक घंटे तक लगे रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो कर एलोवेरा जेल लगाएं।
मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं गुलाब जल – मुल्तानी मिट्टी को बहुत ठंडा माना जाता है। कहते हैं कि इसे नियमित तौर पर चेहरे पर लगाने से मुंहासों से निजात मिल सकती है। मुल्तानी मिट्टी के छोटे टुकड़े को आधा गिलास पानी डालकर भिगो दें। इसे छः से सात घंटे भिगोने के बाद इसमें आधा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। एक घंटे बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। फिर चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं।
मुहांसों से निजात दिलाता है जयफल – अगर आप मुंहासे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो जयफल को घरेलू नुस्खों का रामबाण माना जाता है। रात को सोने से पहले अपना चेहरा धोएं। एक जयफल लेकर उसे पत्थर पर दो से चार बूंद पानी डालकर घिसें। कुछ ही मिनट में पत्थर पर जयफल का गाढ़ा पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा। अब इस पेस्ट को पिंपल और उसके आसपास लगा लें। अगर पिंपल बहुत मोटा है तो इसे दो-तीन दिन लगाएं। वरना इससे एक ही दिन में पिंपल चला जाता है।