World Obesity Day 2021: आज के समय में मोटापा एक आम समस्या बन गया है। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाना इसके मुख्य कारण हैं। मोटापे के कारण शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। वजन के बढ़ जाने से हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और सांस फूलना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। मोटापे का अर्थ होता है, शरीर में बहुत सारे फैट यानी चर्बी का इकट्ठा हो जाना, इसका आपकी हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हो। जब शरीर में ऐसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं, तो लोग मोटापे को कम करने के उपाय ढूंढ़ना शुरू कर देते हैं।
हालांकि घरेलू उपायों के जरिए भी बढ़ी हुई पेट की चर्बी यानी मोटापे को कम किया जा सकता है।
दालचीनी का करें सेवन: दालचीनी सभी घरों में आसानी से उपलब्ध हो जाती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, यह नुकसानदायक बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाकर मोटापे को कम करती है। मोटापे को कम करने के लिए लगभग 200 मि.ली. पानी में 3-6 ग्राम दालचीनी पाउडर डालकर उसे 15 मिनट तक उबालें। इस पानी को गुनगुना होने पर छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस पानी को सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पिएं।
अदरक और शहद का करें इस्तेमाल: अदरक और शहद मोटापे को कम करने में काफी लाभदायक होता है। यह शरीर की चयापचय क्रिया को बढ़ाकर अतिरिक्त वसा को जलाता है, वहीं अदरक भूख लगना कम करती है, साथ ही यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करताी है। इसके लिए लगभग 30 मि.ली. अदरक के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर पिएं। ऐसा करने से वजन कम हो सकता है।
सेब का सिरका है फायदेमंद: वजन कम करने में सेब का सिरका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, यह लीवर में जमे फैट को कम करने में मदद करता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। इनमें मौजूद पेपटिन फाइबर से पेट जल्दी भर जाता है। जिससे मोटापा कम हो सकता है।
पत्तागोभी का करें सेवन: पत्तागोभी में मौजूद टैरटेरिक एसिड शरीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट को वसा में बदल देता है। जो वजन कम करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में इसे उबालकर या सलाद के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।
अश्वगंधा है फायदेमंद: अश्वगंधा यूं तो कई बीमारियों को ठीक करने में कारगर है, लेकिन यह मोटापा कम करने में भी फायदेमंद साबित होता है। अश्वगन्धा के दो पत्ते लेकर पेस्ट बना लें। सुबह खाली पेट इसे गरम पानी के साथ पिएं। यह तनाव के कारण बढ़ने वाले मोटापे को कम करता है।