Tiffin Box Recipes: हर मां चाहती है कि उसका बच्चा हमेशा स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन करे। वह अपने बच्चों के लिए तरह-तरह के पकवान भी बनाती है। हालांकि, जब टिफिन पैक करने की बात आती है, तो कई बार एक ही तरह के खाने को पैक कर देती हैं।
ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों के लिए उनकी टिफिन में कुछ नया देने के लिए सोच रही हैं, तो हम आपके लिए 5 तरह के फूड आइडिया लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ बच्चों को भी काफी पसंद आएगा। आप इसे आसानी से तैयार भी कर सकती हैं।
वेजिटेबल चीज पराठा
आप अपने बच्चों के टिफिन में वेजिटेबल चीज पराठा को पैक कर सकती हैं। यह भी एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। आप इसे बारीक कटी सब्जियों, चीज और हल्के मसाले मिलाकर तैयार कर सकती हैं। इसके साथ आप टोमैटो केचप भी दे सकती हैं। यह डिश टेस्टी होने के साथ-साथ बच्चों को भी काफी पसंद आएगी।
सूजी उत्तपम
सूजी उत्तपम भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसको तैयार करने के लिए सूजी का बैटर बनाएं। अब उसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और धनिया मिलाकर छोटे-छोटे मिनी उत्तपम बनाएं। बच्चों को यह डिश काफी पसंद आएगी।
चीज कॉर्न सैंडविच
ब्रेड के स्लाइस में उबला हुआ स्वीट कॉर्न, चीज और थोड़ा बटर लगाकर ग्रिल करें। यह जल्दी तैयार हो जाती है और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है।
मिक्स फ्रूट पैनकेक
बच्चों को मीठा काफी पसंद आता है। आप टिफिन में मिक्स फ्रूट पैनकेक भी तैयार कर सकती हैं। फल और सूजी या गेहूं के आटे से इसको तैयार किया जाता है।
चेहरे पर फिटकरी लगाने के क्या हैं फायदे और नुकसान? इन लोगों को जरूर करना चाहिए Alum का इस्तेमाल!
पोहा कटलेट
आप टिफिन में पोहा कटलेट भी दे सकती हैं। इसको उबले आलू, हरी सब्जियां और मसाले डालकर टिक्की बनाएं और हल्का सा सेंक लें। कुरकुरे कटलेट को बच्चे काफी पसंद करेंगे।